लखनऊ के टंडन पार्क में फहराया तिरंगा:बाइक रैली का किया गया आयोजन, लोगों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

लखनऊ के टंडन पार्क में क्षेत्रीय जनता के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पार्षद मनीष रस्तोगी ने कहा- गणतंत्र दिवस भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें अपने राष्ट्र के नायकों के कर्तव्यों को याद रखना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी विकास में सहयोग की अपील की। इस मौके पर कहा कि हमारा शहर तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नगर निगम की योजनाओं से हर घर तक साफ पानी, बेहतर सड़कें दी जा रही। मौके पर लोगों की तरफ से तिरंगा रैली भी निकाली गई। स्वच्छ और सुंदर शहर का दिलाया संकल्प संतोष राय ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प हम सबका है। उन्होंने कि मौके पर लोगों से इस संकल्प में साथ आने की अपील की है। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रजनी चोपड़ा महामंत्री सुनील बैजल, संकेत मिश्रा, राजू कथूरिया, मनोज कुमार सक्सेना, रूपेश अग्रवाल, आशीष शर्मा, नीतू रस्तोगी, सरिता मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। जोनल अधिकारी अमरजीत यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।