लखनऊ के शिव भोला मंदिर में अखंड पाठ:हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, भंडारे का आयोजन

लखनऊ के शिव भोला मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मंदिर परिसर में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अखंड पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में गूंजते भजनों से क्षेत्र शिवमय प्रतीत हुआ। आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही और सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया पूर्व चिनहट ब्लॉक प्रमुख रंजीत यादव ने बताया कि भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में पूड़ी, सब्जी, खीर और बूंदी वितरित की गई। उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत करने वाला बताया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की।