लखनऊ में इंटरमीडिएट तक 4 दिन की छुट्टी:शीतलहर के चलते जिलाधिकारी का आदेश, 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

त्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेशभर में नर्सरी से इंटरमीडिएट तक सभी स्कूलों को 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने भी जिले में अवकाश घोषित कर दिया है। ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश प्रदेश में शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्कूलों में अवकाश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का कहना है कि भीषण ठंड के कारण छोटे बच्चों और किशोर छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए एहतियातन स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाए। 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश सरकारी निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह आदेश नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। ठंड और शीतलहर की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे के निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने जिले में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश के अनुसार, राजधानी लखनऊ में भी कक्षा नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब सीएम के आदेश के बाद बढ़ा दिया गया है। भीषण ठंड के चलते लिया गया फैसला मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। सुबह और देर रात घना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस दौरान बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है, इसी कारण यह निर्णय लिया गया है। स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि ठंड और शीतलहर का असर आगे भी बना रहता है, तो स्कूलों में अवकाश बढ़ाने या अन्य निर्देश जारी करने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल छात्रों और अभिभावकों को 1 जनवरी तक स्कूल बंद रहने के आदेशों का पालन करने की अपील की गई है।