लखनऊ में एडीसीपी और एसीपी के तबादले:5 अधिकारियों के बदले प्रभार, अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक की नई तैनाती

लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) के प्रभार बदल गए हैं। इसमें दो एडीसीपी और तीन एसीपी शामिल हैं। यातायात, हाईकोर्ट सुरक्षा सहित साइबर सेल के जिम्मेदारी नए लोगों को सौंपी गई। देखें किसको मिला क्या प्रभार… आदेश के तहत अपर पुलिस उपायुक्त हाईकोर्ट सुरक्षा रहे राघवेंद्र सिंह को अब यातायात विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात रहे अशोक कुमार सिंह को हाईकोर्ट सुरक्षा का प्रभार दिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त शशि प्रकाश मिश्र को यातायात विभाग में तैनाती दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रहे सुरेंद्र कुमार शर्मा को अलीगंज सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला अपराध, सोशल मीडिया सेल और यूपी-112 में तैनात एसीपी सौम्या पांडेय को साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।