लखनऊ में ओला के कर्मचारियों ने बेटे के सामने ही पिता को जमकर पीटा। बेटे ने जब घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे 200 मीटर तक दौड़ाया। गालियां दीं। युवक जैसे-तैसे भागकर पुलिस के पास पहुंचा और पूरी बात बताई। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित ओला सर्विस सेंटर में शनिवार को हुई। यहां स्टाफ ने कस्टमर के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र गाड़ी की सर्विसिंग कराने आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। 3 तस्वीरें देखिए… वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी कस्टमर को बुरी तरह से पीट रहे हैं। फिर 2 अन्य कर्मचारी भागते हुए आते हैं और हमला कर देते हैं। तमाम लोग वहां मौजूद थे, जो उन लोगों को रुकने के लिए कह रहे थे। लेकिन, दबंग कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। बेटे को मारने के लिए 200 मीटर दौड़ाया
गुडंबा के कल्याणपुर में रिंग रोड पर ओला सर्विस सेंटर है। आशियाना के रवि खंड में रहने वाले मनोज श्रीवास्तव अपने बेटे हर्ष के साथ दोपहर में ओला स्कूटी की सर्विस कराने आए थे। हर्ष ने कर्मचारियों से स्कूटी के बारे में पूछा तो सही जानकारी नहीं मिली। इस पर सुपरवाइजर का नंबर मांगा तो एक कर्मचारी गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने फोन करके अपने साथी अजय यादव, प्रियांशु द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, अभिषेक राजपूत और अन्य लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने बिना कुछ बातचीत किए हाथापाई शुरू कर दी। सड़क पर मारने लगे। मारपीट का वीडियो बनाया
हर्ष पिता के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बनाने लगा तो कर्मचारियों ने उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया। हर्ष का कहना है कि करीब 200 मीटर तक मारने के लिए दौड़ाते रहे। पीछे से गंदी-गंदी गाली भी दे रहे थे। किसी तरह वहां से भागकर पुलिस को सूचना दी। आरोपी मोबाइल से वीडियो डिलीट करवाने चाहते थे। पुलिस ने मारपीट के मामले में अजय यादव, प्रियांशु द्विवेदी, शुभम श्रीवास्तव और अभिषेक राजपूत को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। —————————– यह खबर भी पढ़िए लखनऊ में बिजली विभाग की वर्टिकल हेल्प डेस्क शुरू, कोई समस्या हो तो सीधे डायल करें 1912 लखनऊ में बिजली विभाग में वर्टिकल व्यवस्था लागू हो गई है। अब शहर 15 लाख ग्राहकों को अगर कोई परेशानी होती है तो वह सीधे 1912 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए शहर को जोन वाइज बांटकर हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई हैं। यह खबर भी पढ़ें