लखनऊ में कुत्तों ने नोंचकर मांस के लोथड़े निकाले…CCTV:महिला को दौड़ाकर काटा, बोलीं- नगर निगम अफसर कहते हैं अपनी सुरक्षा खुद करें

लखनऊ में आवारा कुत्तों ने एक महिला को दौड़ाकर नोंचा। महिला के पैर में गहरे जख्म हो गए। 2 जगह से मांस के लोथड़े निकल आए। उनका उपचार चल रहा है। मामले की नगर निगम में शिकायत हुई है। घटना 4 फरवरी, बुधवार को इस्मालगंज द्वितीय वार्ड की शिवपुरी कॉलोनी, कमता में हुई। महिला की पहचान सोना देवी के रूप में हुई है। आज, गुरुवार को घटना की CCTV फुटेज सामने आई है। उसमें कुत्ते महिला को दौड़ाकर नोंचते दिख रहे हैं। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए घटनाक्रम… शिवपुरी कॉलोनी, कमता में सोना देवी परिवार के साथ रहती हैं। वह 2 फरवरी को मेडिकल स्टोर से लौट रही थीं। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया। वह डरकर चिल्लाती हुई भागीं, लेकिन कुत्ते दौड़ाते रहे। कुछ दूरी पर वह सड़क पर गिर गईं। कुत्तों ने उन्हें नोंचना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं और अन्य लोग आ गए, तब कुत्तों ने उन्हें छोड़ा। इसके बाद एक अन्य कुत्ता दूसरी ओर से उन्हें काटने आया, लेकिन लोगों ने उसे भगा दिया। अचानक कुत्तों ने हमला किया सोना देवी ने दैनिक भास्कर को बताया- मैं घर से दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई थी। वहां पर दवा नहीं मिली। पैदल ही घर लौट रही थी। रास्ते में दो कुत्ते साे रहे थे। इस दौरान मेरी दो सहेलियां मिल गईं। मैंने उनसे पूछा कि आप लोग हरिद्वार जा रहे हैं। इसी बीच कार के नीचे बैठे कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया। वह डरकर भागीं। रास्ते में सो रहे दोनों कुत्ते भी उनके पीछे पड़ गए। तीनों कुत्तों ने करीब 30 मीटर तक दौड़ाया। मैं सड़क पर गिर गई। तीनों ने मिलकर मुझे नोंचा। गनीमत रही कि मेरी सहेलियां और अन्य लोग आ गए तो कुत्ते भागे। ‘नगर निगम ने कहा अपनी सुरक्षा स्वयं करें’ सोना देवी ने कहा- कॉलोनी में कुत्तों की समस्या है। इसकी नगर निगम में 10 बार शिकायत की जा चुकी है। नगर निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि कुत्तों का वैक्सीनेशन हो चुका है। आप लोग अपनी सुरक्षा स्वयं करें। सोना देवी ने कहा कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनी के लोग डर के साये में जी रहे हैं। महिला के पैर गहरे जख्म हुए कुत्तों ने महिला को कई जगहों पर नोंचा है, लेकिन उनके पैर में 2 जगह गहरे जख्म हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। पैर के दोनों जख्मों पर पट्‌टी बंधी है। उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है। सड़क पर गिरने की वजह से भी शरीर के अन्य अंगों में चोट आई है। उसके दर्द से भी सोना परेशान हैं। घटना की CCTV फुटेज आई सामने घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुत्ते महिला को दौड़ाते हैं। महिला सड़क पर गिर जाती है। उसके बाद कुत्ते उसे नोंचते हैं। महिला चीखती-चिल्लाती रहती है। उसे बचाने के लिए आसपास की महिलाएं और अन्य लोग उस ओर दौड़ते हैं तो कुत्ते भाग जाते हैं। इसके बाद एक दूसरा कुत्ता दूसरी ओर से महिला के पास आता है। महिला फिर से डर जाती है। पास में पड़ा कोई चीज उठाती है, तो वह कुत्ता रुक जाता है। आसपास के लोग भी आ जाते हैं, तो वह कुत्ता भाग जाता है। 2 माह में बच्चे समेत 6 लोगों को कुत्तों ने काटा स्थानीय निवासी आरपी सिंह ने बताया कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक है। 2 माह में 6 लोगों को कु्त्ते काट चुके हैं। 10 जनवरी को इसी जगह पर कुत्तों ने 9 साल के आयुष वर्मा को काटा था। आयुष का अब तक उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि कुत्तों के आतंक से लोग काफी डरे हुए हैं। खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अकेले घर से निकलने में डर रहे हैं। नगर निगम से आक्रामक कुत्तों को हटाने की मांग की गई है। पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अभिनव वर्मा ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत नगर निगम की टीम भेजी गई। आक्रामक हुए कुत्तों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करती है। —————- यह खबर भी पढ़िए… चाइनीज मांझे से इकलौते बेटे की मौत, लिपटकर रोई मां:लखनऊ में लाश देख पत्नी बोली- देखो, कितने स्मार्ट लग रहे लखनऊ में चाइनीज मांझे की वजह से जान गंवाने वाले शोएब का जनाजा गुरुवार को उठा। घर के इकलौते बेटे की लाश देखने के बाद बूढ़ी मां बदहवास हैं। पत्नी का रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। सुध-बुध खो बैठी पत्नी होश में आने पर बस इतना ही कह पा रही थी कि देखो, सोते हुए कितने स्मार्ट लग रहे हैं। कोई इन्हें उठाओ। पूरी खबर पढ़ें