लखनऊ में खिड़की काटकर घर में घुसा चोर:CCTV अलर्ट से पता चला, मकान मालिक 5 दिन से थाने के चक्कर लगा रहे

लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में बंद मकान से चोर ने लाखों के जेवर और 50 हजार की नगद पार कर दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का मकान मालिक के पास अलर्ट जाने पर पड़ोसी को सूचना दी। पड़ोसी के पहुंचने पर चोर मौके से भाग निकला। भागने के दौरान चोर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पांच दिन तहरीर दिए हो गए, लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। माधव ग्रीन सिटी लौलाई चिनहट निवासी नितिन कुमार कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को पिता चंद्रधन की तबीयत खराब हो जाने की वजह से अपने पैतृक गांव सासाराम बिहार गए थे। रात करीब 8.30 बजे उनके मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे का अलर्ट आया। अलर्ट को देखने पर पता चला कि घर में कोई अज्ञात व्यक्ति घुसा है। जिसकी सूचना तुरंत पड़ोसियों की दी। पड़ोसियों के पहुंचने से पहले चोर भाग निकला। इस पर 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया तो मालूम हुआ कि घर में रखे लाखों के जेवर और 50 हजार नगदी गायब है। कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे नितिन ने बताया कि चोर कमरे की खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर घर में घुसा था। इस दौरान हल्ला सुनकर भाग निकला। भागने के दौरान चोर एक बाइक छोड़कर निकल गया। जिसको पुलिस को सौंपी गई है। पांच दिन से काट रहे थाने के चक्कर नितिन का कहना है कि लखनऊ आने के बाद 5 नवंबर को चिनहट थाने में तहरीर दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पांच दिन से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। रोज कुछ न कुछ बताकर वापस भेज देते हैं। अब अज्ञात गाड़ी के मालिक से भी संपर्क नहीं किए हैं। अगर किसी अन्य व्यक्ति की होती तो वो लेने जरूर आता, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।