लखनऊ में ग्लैक्सो कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध मौत:घर के पास अचेत अवस्था में मिले, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में ग्लैक्सो कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वो घर के पास अचेत अवस्था में मिले थे। परिजन इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। मोहन अपार्टमेंट चिनहट निवासी विवेक द्विवेदी (47) ग्लैक्सो कंपनी में मैनेजर के पद पर थे। पिता जय शिव द्विवेदी ने बताया- बुधवार रात 8 बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे। काफी देर वापस नहीं लौटे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि अपार्टमेंट के पास अचेत अवस्था में पड़े हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया वहां पहुंचकर उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इस पर परिवार की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया उसकी पत्नी रूबी निजी स्कूल में टीचर है। विवेक के दो लड़के प्रणय और प्रियांश हैं, प्रणय चेन्नई में मर्चेंट नेवी की पढ़ाई कर रहा है। विवेक ने नौकरी छोड़ दी थी कुछ समय पहले विवेक ने नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट पता चल पाएगा।