समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के मौके पर सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने पूरे उत्तर प्रदेश में उत्सव मनाया। लखनऊ के पार्टी कार्यालय में केक काटने से लेकर गरीबों को भोजन कराने तक, कार्यक्रमों के जरिए संगठन ने सामाजिक संदेश और राजनीतिक संकल्प दोनों को सामने रखा। प्रदेशभर में हुए कार्यक्रम सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि डिंपल यादव के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और जरूरतमंदों को भोजन कराकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। ‘सड़क से संसद तक लड़ने वाली नेता’ बताया रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि डिंपल यादव केवल सांसद नहीं हैं, बल्कि वह आधी आबादी की आवाज बनकर सड़क से संसद तक लगातार संघर्ष कर रही हैं। महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के मुद्दों को मजबूती से उठाने के कारण वह समाजवादी आंदोलन की मजबूत पहचान बन चुकी हैं। 2027 चुनाव को लेकर सियासी संदेश कार्यक्रम के दौरान सुदर्शन ने साफ कहा कि देश और प्रदेश को अब पीडीए सरकार की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और इसके लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। दलित समाज को लेकर बड़ा दावा रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि इस बार दलित समाज और आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि दलित समाज की एकजुटता से 2027 में सपा की सरकार बनेगी और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई ताकत मिलेगी।