दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में जांच एजेंसियां ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन ने प्रयागराज से एमबीबीएस, एमडी के बाद कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में नौकरी की थी। NIA और ATS की टीम कानपुर पहुंची। मेडिकल कॉलेज में शाहीन के कनेक्शन को लेकर पड़ताल की। डॉ. शाहीन चमनगंज में जहां रहती थी, वहां से भी एजेंसियों ने इनपुट जुटाए हैं। शाहीन आतंकियों के फरीदाबाद मॉड्यूल का सबसे अहम नाम है। सूत्रों के मुताबिक, शाहीन ने कबूला है कि वह अपने साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर देशभर में हमलों की साजिश रच रही थी। वह दो सालों से विस्फोटक जमा कर रही थी। शाहीन आतंकी संगठन जैश की महिला विंग के लिए काम करती थी। यूपी पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि विस्फोट से भरी कार को दिल्ली से यूपी लाया जा रहा था। तब से एजेंसियां एक-एक कनेक्शन की जांच कर रही है। इधर, यूपी एटीएस गुजरात के लिए भी रवाना हो गई है। वहां टीम गुजरात में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ करेगी। गुजरात एटीएस ने 3 दिन पहले 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो यूपी के रहने वाले हैं। दिल्ली ब्लास्ट के यूपी कनेक्शन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…