लखनऊ में निशातगंज चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन:बालाजी एंटरप्राइजेज ने जीता सीजन-13 का खिताब

लखनऊ में रविवार को निशातगंज क्रिकेट क्लब के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में निशातगंज चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-13 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का खिताब बालाजी एंटरप्राइजेज की टीम ने जीता। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया। बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए मैदान में जुटे।फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें बालाजी एंटरप्राइजेज की टीम ने संतुलित खेल दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में दमदार प्रदर्शन कर निर्णायक बढ़त बनाई। अमन चौधरी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अमन चौधरी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की आयोजकों और दर्शकों ने सराहना की। प्रतियोगिता का सफल संचालन जहीर खान, नितिन शाह, फखरे आलम, शहनवाज़, सलमान, दीपांकर व समिति के अन्य सदस्यों के सहयोग से हुआ। ऐसे आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायक मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हो रहे ऐसे आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्षों से हो रहे इस टूर्नामेंट की गुणवत्ता में लगातार सुधार हुआ है।समारोह के अंत में पवन सिंह चौहान, मोहसिन रज़ा, आशुतोष वर्मा, विश्वजीत सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।