लखनऊ के सआदतगंज में एक महिला ने अपने पति, ससुरालियों और रिश्तेदारों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न, धमकी और अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति दूसरी महिला के प्रेम में पड़ गया था और इसी कारण उसने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। नूरबाड़ी निवासी पीड़िता की शादी 30 जनवरी 2013 को जिया आलम से हुई थी। जिया आलम एक निजी कंपनी में सीनियर डेवलपर हैं और इंजन ऑयल का कारोबार भी करते हैं। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। कुछ साल बाद महिला को पति के कई महिलाओं से संबंधों की जानकारी मिली। जब उसने विरोध किया तो जिया आलम ने उसे पीटना शुरू कर दिया और दहेज की मांग करने लगा। वीडियो एडिट कर वायरल कर रहा आरोप है कि 25 अप्रैल 2025 को जिया आलम ने पीड़िता को करंट लगाकर यातनाएं दीं। इसके बाद मायके वालों को बुलाकर घर में बेइज्जत किया और फिर तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। मार्कशीट और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए महिला ने बताया कि पति ने जबरन बच्चों को अपने पास रख लिया और उसके गहने, मार्कशीट और अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए। जिया आलम ने उसकी अश्लील वीडियो मॉर्फ कर मोहल्ले और परिचितों में वायरल कर दीं। जिससे उसकी समाज में बदनामी हुई है। मीडिएशन की प्रक्रिया असफल रही इंस्पेक्टर सआदतगंज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मीडिएशन की प्रक्रिया असफल रही। जिसके बाद महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।