लखनऊ में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार:2 महीने से फरार था, 6 आरोपी पहले जा चुके हैं जेल

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सुमेंद्र यादव को पकड़ लिया। करीब दो महीने से आरोपी फरार चल रहा था। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इससे पहले छह आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। गोमती नगर खरगापुर निवासी संदीप प्रताप सिंह ने 6 सितंबर को सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि एलडीए मार्केट, विनय खंड में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने सुरेंद्र यादव, संकल्प सिद्धि सिसोदिया, तुषार यादव, सत्येंद्र प्रताप तिवारी, रामदयाल और अंकित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन बीबीडी के लौलाई क्षेत्र के हसेमऊ न्यू MIT निवासी सुमेंद्र यादव तब से फरार था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में लगातार लगी हुई थी। टीम ने सुमेंद्र यादव को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाद जेल भेज दिया गया है।