लखनऊ में रिसॉर्ट से 88 सिलेंडर जब्त, FIR:कानपुर में एजेंसी पर हंगामा; मैनपुरी में गैस के चक्कर में सास-बहू में विवाद, थाने पहुंचा मामला

यूपी में LPG के लिए लोग परेशान हैं। छठे दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कानपुर में सुबह 9 बजे एक एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, लखनऊ में सपा नेता सोनू कनौजिया के अभिनंदन रिसॉर्ट में जिला प्रशासन और सप्लाई विभाग ने शनिवार देर रात छापेमारी की। यहां से 88 गैस सिलेंडर बरामद किए। मामले में रिसॉर्ट मालिक समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज की गई है। गोंडा में सपा नेता विनोद शुक्ला ने सिलेंडर और गैस पाइप नाले में डालकर प्रदर्शन किया। कहा- मेरे घर मेहमान आए हैं। अब नाले की गैस से चाय बनाएंगे। इधर, मैनपुरी में सास ने बहू से गैस का कम इस्तेमाल करने को कहा तो बहू थाने पहुंच गई। पुलिस से कहा कि उसने टीवी पर देखा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। सास उसे परेशान करने के लिए किल्लत की बात कह रही है। उसे चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर कर रही है। पुलिस का कहना है- बहू की शिकायत के बाद सास को बुलाया गया। दोनों को समझाकर मामला शांत करवा दिया गया। तस्वीरें देखिए… यूपी में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…