लखनऊ में रैन बसेरों में नहीं मिले रजाई-गद्दे:नगर आयुक्त कमियां देख भड़के, बोले-ठंड में बेघर कहां जाएंगे

लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को रैनबसेरों और गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई रैन बसेरों में पर्याप्त रजाई-गद्दे नहीं मिले। गंदगी भी मिली। इस पर आयुक्त ने अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। बोले- रजाई-गद्दे की व्यवस्था करो, बेघर लोग कहां जाएंगे। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शुरुआत जोन-3 के अंतर्गत निशातगंज स्थित उमराव अहाता कॉलोनी के रैनबसेरे से हुई। यहां नगर आयुक्त को रैनबसेरे के पीछे गंभीर सीवर जाम की समस्या मिली, जिस पर उन्होंने जीएम जलकल को तत्काल प्रभाव से इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। बोले- रैनबसेरों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेड और रजाई-गद्दे की संख्या बढ़ाने का आदेश इसके बाद अलीगंज के पलटन छावनी रैनबसेरे का निरीक्षण किया। बढ़ती ठंड को देखते हुए अधिशासी अभियंता को रैनबसेरे में बेड और रजाई-गद्दे की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के रैनबसेरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लक्ष्मण गोशाला पहुंचे, जहां मवेशियों की देखभाल, भूसे और चारे की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मवेशियों की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सीवर जाम-जलभराव की शिकायत यहां से निशातगंज की डूडा कॉलोनी पहुंचे, जहां स्थानीय निवासियों ने सीवर जाम और जलभराव की शिकायतें बताईं। कॉलोनी में जगह-जगह कूड़ा फैला मिला और लोगों ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा वाहन नियमित नहीं आता। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित संस्था एलएसए को चेतावनी देते हुए शनिवार से नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलोनी में IEC गतिविधियां चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए। —————— यह खबर भी पढ़िए… ‘मेरे बेटे को तांत्रिक के जरिए वश में किया था’:इंजीनियर के पिता बोले- 3 महिलाएं नहीं मार सकतीं, चौथा भी शामिल था; लखनऊ में साथ रहते थे लखनऊ में इंजीनियर की गला काटकर हत्या के मामले में उसकी गर्लफ्रेंड रत्ना को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस हत्या की वजह पारिवारिक टकराव मान रही है, लेकिन मृतक इंजीनियर के पिता ने दूसरा शक जताया है। उनका कहना है कि तीन महिलाएं नहीं मार पातीं। पूरी खबर पढ़ें