लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित सतलज अपार्टमेंट के पास लंबे समय से सड़क किनारे खड़ी बसें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। इन बसों की वजह से न सिर्फ ट्रैफिक बाधित हो रहा है, बल्कि इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अपार्टमेंट के पास रात के समय बसों की आड़ में असामाजिक तत्व शराब पीते हैं। जिसके चलते अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाएं और बच्चों में डर बना रहता है। वहीं, सड़क पर जगह घिरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बार-बार शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। अब तक बसों को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन से मांग की है कि रूप से खड़ी बसों को तत्काल हटवाया जाए, ताकि इलाके में सुरक्षित माहौल और सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।