लखनऊ में 2026 का जश्न, लोहिया-जनेश्वर पार्क में थिरके युवा:इस्कॉन में विदेशी गा रहे भजन, शराबियों के मुंह पर लगाया ब्रेथ एनालाइजर

लखनऊ में नए साल 2026 का जश्न शुरू हो गया है। पार्कों, होटल, बार, रेस्टोरेंट्स में लाइव म्यूजिक, लाइव कॉन्सर्ट में लोग थिरक रहे हैं। लोहिया पार्क में युवाओं ने भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। प्लासियो मॉल में पराक्रम बैंड के लीड सिंगर ने गाया- जो भेजी थी सदा, वो जाके आसमां…। शहर में सबसे अधिक न्यू ईयर सेलिब्रेशन हजरतगंज में हो रहा है। यहां शाम पांच बजे से ही कैथीड्रल चर्च के आसपास जबरदस्त भीड़ है। साहू सिनेमा के पास सदगुरु को मानने वाले युवाओं ने ढपली बजाकर योग करने का संदेश दिया। इसके अलावा, जनेश्वर पार्क, विभूति खंड, समिट बिल्डिंग जैसी जगहों पर भी विशेष आयोजन हैं। साल 2025 के आखिरी दिन सुबह से ही लोग मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस्कॉन मंदिर में दोपहर से पूजा-पाठ शुरू हो गया है। विदेशी भक्त ढोल-मजीरे के साथ भजन गा रहे हैं। हनुमान सेतु मंदिर दर्शन के लिए शाम सात बजे से 12 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में 24 संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। इसके अलावा 19 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है, जहां अक्सर ओवर स्पीडिंग, स्टंट की आशंका रहती है। इन स्थानों पर बैरियर लगाकर जांच की जा रही है। शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जा रही है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखिए… लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…