लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को गोसाईंगंज, गुडंबा और काकोरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 75 बीघा में की जा रही 13 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। जिसमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध तरीके से विकसित की गई सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया गया। प्रवर्तन जोन 1 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया- आनंद कुमार, मुनीन्द्र सिंह, रंजीत, विश्वनाथ यादव द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-ढकवा, महमूदपुर और बाजुपुर में 4 जगहों पर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध कालोनी विकसित की प्रवर्तन जोन 3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि ताहिर, मन्नान, मुस्कान, नाज़, राजकुमार व अन्य द्वारा काकोरी में 7 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से नक्शा पास कराए बिना की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। कालोनी विकसित की जा रही थी प्रवर्तन जोन 5 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया- राम विलास, संदीप यादव, प्रदीप, त्रिभुवन यादव, गौरी प्रॉपर्टीज के द्वारा गुड़म्बा के ग्राम-रजौली में 2 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इन दोनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।