लखनऊ विश्वविद्यालय में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (LT) स्टूडेंट्स का रिक्रूटमेंट करेगी। यूनिवर्सिटी के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के माध्यम से कंपनी ने आवेदन मांगे हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में लखनऊ यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कॉलेज के स्टूडेंट्स भी शामिल हो सकेंगे। ग्रेजुएट कमर्शियल ट्रेनी पद के लिए पैन इंडिया पोस्टिंग के लिए भर्ती होगी। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों को वित्त और लेखा संचालन, जीएसटी, टीडीएस सहित कराधान गतिविधियां साइट प्रशासन, खरीद और सामग्री प्रबंधन, औद्योगिक संबंधों में सहयोग, एमआईएस रिपोर्टिंग करने के साथ-साथ आंतरिक समन्वय बनाना होगा। ये है आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता व पात्रता आवेदन के लिए के लिए बीकॉम, बीबीए, बीबीएम, बीएससी (गणित, सीएस, सांख्यिकी) व बीए (मटेरियल मैनेजमेंट) के अंतिम वर्ष के पूर्णकालिक स्नातक छात्र पात्र हैं। अभ्यर्थियों के लिए स्नातक (चौथे सेमेस्टर तक) व कक्षा 10 व 12 में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और कोई बैकलॉग न होना अनिवार्य है। जबकि 1 जुलाई 2003 से 30 जून 2008 के बीच जन्म लेने वाले अभ्यर्थी ही जॉब के लिए योग्य होंगे। 3.57 लाख तक का मिलेगा सालाना पैकेज चयनित अभ्यर्थियों को तीन लाख प्रति वर्ष और 3.57 लाख रुपये प्रति वर्ष (प्रोजेक्ट साइट-आधारित) CTC के साथ प्रशिक्षण व करियर विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे। शुक्रवार तक आवेदन का मौका आवेदन की अंतिम तारीख 23 जनवरी है। रात 11:30 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के सीपीसी अनुभाग पर अपलोड की गई है।