लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एलआरपी रोड पर स्थित रणजीत गंज पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक महिला के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना रात करीब 7:45 बजे हुई। जानकारी के अनुसार एक बस बहराइच से खीरी की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी बस खीरी से बहराइच की तरफ जा रही थी। रंजीतगंज पुल के पास तेज रफ्तार में दोनों बसों की भीषण टक्कर हो गई। 15 गंभीर घायलो को नजदीकी अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यह हादसा लखीमपुर से आ रही एक मिनी बस और सामने से आ रही एक टूरिस्ट बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सभी घायलों को तत्काल खमरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) अधीक्षक से घायलों और मृतकों की सटीक संख्या के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।