लखीमपुर खीरी लूटकांड का खुलासा:चार बदमाश गिरफ्तार, नकदी और वाहन बरामद

लखीमपुर में फरधान थाना क्षेत्र में 13 फरवरी को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और 12,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि 13 फरवरी को कोरैय्या चमरू निवासी रोहित जायसवाल के साथ लूट हुई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पहचान के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। 24 फरवरी को फरधान पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल (निवासी बेलरहा, थाना पसगवां), धर्मेश (निवासी पीरपुर, थाना फरधान), रामजी सिंह (निवासी धखौरा, थाना मैगलगंज) और सलीम अली (निवासी पीरपुर, थाना फरधान) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों में से एक का आपराधिक इतिहास भी है। बरामद की गई कार और बाइक को घटना में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया है।