औरैया में यूट्यूबर लड़की ने ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर बैठकर ऑडी चलाई। जबकि ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक उसकी रील बनाता रहा। हाईवे पर 90 की स्पीड में कार दौड़ती रही। इस दौरान हरियाणवी गाना बजता रहा। इसका वीडियो सामने आने के बाद सीओ ने जांच के आदेश दिए हैं। ऑडी पर 32500 का चालान हो गया है। लड़की का नाम खुशी सक्सेना है। इंस्टाग्राम पर उसके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। डीएम और एसपी के साथ वह कई कार्यक्रमों में नजर आ चुकी है। पहले देखिए 3 तस्वीरें…
ऑडी पर लिखा है लखनऊ हाईकोर्ट
खुशी के पिता का नाम ओमित कुमार है। वो नगर पालिका में वार्ड भीखमपुर पश्चिमी से निर्दलीय सभासद हैं। खुशी सक्सेना मंगलवार को शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित एनसीसी कैडेट्स के पैदल मार्च को डीएम इंद्र मणि त्रिपाठी और एसपी अभिषेक भारती के साथ हरी झंडी दिखाने पहुंची थी। इस दौरान उसने दोनों अफसरों के साथ तस्वीरें भी खिचवाई थी। जिसे उसने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया था। खुशी सक्सेना भाई और दो बहन हैं। बड़ी बहन एलएलबी कर रही है। खुशी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। जिस ऑडी से रील बनाई गई, वह लखनऊ नंबर की है। नम्बर प्लेट पर लखनऊ हाईकोर्ट लिखा है। एआरटीओ नानक चंद्र का कहना है कि उन्होंने कार का 32500 रुपए का चालान कर दिया है। हम इस लड़की की नहीं जानते। सभासद की बेटी होने के कारण कार्यक्रम में आ गई होगी। मुझसे कहा था कि मेरे इतने फॉलोअर है कि मैं कार्यक्रम को वायरल कर दूंगी। इसलिए मैंने अपना नंबर उन्हें दे दिया था। डीएम-एसपी भी उन्हें नहीं जानते हैं।
ये वीडियो औरैया के नेशनल हाईवे का है। हालांकि इसे कब सूट किया गया, अभी पता नहीं चल पाया है। खुशी जब रील बना रही थी, तब उसके बगल में बैठा लड़का क्लच, ब्रेक और एक्सीलेटर कंट्रोल करता रहा। जबकि यूट्यूबर रील बनाता रहा। सीओ ट्रैफिक पुनीत मिश्रा ने बताया- वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता। —————————– ये खबर भी पढ़ें अपर्णा यादव को तलाक नहीं देंगे अखिलेश के सौतेले भाई:इंस्टाग्राम पर लिखा- सब अच्छा है; 10 दिन पहले स्वार्थी महिला कहा था सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच सुलह हो गई है। अब प्रतीक पत्नी अपर्णा यादव को तलाक नहीं देंगे। प्रतीक यादव ने बुधवार दोपहर खुद एक पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। पूरी खबर पढ़ें