महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने KGMU में रेजिडेंट डॉक्टर के धर्मांतरण मामले में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा- KGMU के डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर के साथ लव जिहाद किया है। मैं लव जिहादियों को आगाह करते हुए कहती हूं कि सुधर जाओ, वरना तुम सबको चुन-चुनकर राख का ढेर कर दिया जाएगा। पीड़िता के साथ अपर्णा यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- सीनियर ने अपनी जूनियर को इस कदम उकसाया कि उसने जाने देने की कोशिश की। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज होगी। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। कोर्ट से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। ‘लव जिहादियों की मानसिकता का अंत करेंगे’
अपर्णा यादव ने कहा- जब सीता माता का अपहरण होता है, तो रावण के पूरे वंश का नाश होता है। जब द्रौपदी का चीर हरण होता है, तो पूरे कुरु वंश का नाश होता है। हमारा दुर्भाग्य है कि भारतवर्ष में लव जिहाद कर हिंदू बेटियों का जीवन बर्बाद किया जा रहा है या उनकी हत्या की जा रही है। KGMU के मामले में पीड़िता के साथ लव जिहाद किया गया है। हम आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे। हम लव जिहादियों की मानसिकता का अंत करेंगे। डॉक्टर मलिक ने धर्मांतरण के लिए बार-बार प्रताड़ित किया
पीड़िता और उसके परिवार ने राज्य महिला आयोग पर विश्वास जताया है। हमने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीएनएस की सख्त धाराओं में कार्रवाई कराने की तैयारी की है। KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक ने पीड़िता ( वह भी रेजिडेंट डॉक्टर है) को धर्मांतरण के लिए बार-बार प्रताड़ित किया। इससे पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की। हम डॉ. रमीज को गिरफ्तार करवाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाएंगे। पीड़िता बहुत डरी हुई है। इसलिए वह हमारे पास आई है। मैं अधिकार पूर्वक कह सकती हूं कि महिला आयोग मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा। हम FIR करवाकर इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई करेंगे। जुलाई से लव जिहाद ने फंसाया
अपर्णा यादव ने कहा- यह कोई लंबा मामला नहीं है। पीड़िता को नहीं पता था कि डॉ. रमीज मलिक की शादी पहले हो चुकी है। उसकी पहली पत्नी का भी धर्म परिवर्तन कराया गया था। वह भी हिंदू लड़की थी। डॉ. रमीज मलिक ने पीड़िता को धोखे में रखकर जुलाई में बातचीत शुरू की। पीड़िता को पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है, तो उससे दूरी बना दी। इस पर उसने शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता को प्रताड़ित करने लगा। उसने झूठ बोलकर पीड़िता को फंसाया है। मामले में पीड़िता की तरफ से KGMU के प्रॉक्टर को भी शिकायत दी जा चुकी है। महिला आयोग के पास आने के बाद फिलहाल पीड़िता को कोई धमकी नहीं मिली है। जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं। पैथोलॉजी विभाग का रेजिडेंट डॉक्टर है रमीज मलिक
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य ने बताया कि डॉ. रमीज मलिक KGMU से एमडी पैथॉलाजी कर रहा है। पीड़िता भी KGMU से एमडी पैथॉलाजी कर रही है। वह उससे एक साल जूनियर है। उसने पीड़िता को फंसाकर परेशान किया, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता के साथ में अन्याय हुआ है। पीड़ित बोली- डरी हुई हूं, आरोपी को सजा मिले पीड़िता ने कहा- मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया। मैं जुलाई से इस व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी। इसके बाद पता चला कि यह शादीशुदा है। मैंने जब इससे दूरी बनाई तो ये मेरा शोषण करने लगा। मैंने महिला आयोग से मामले की शिकायत की है। मैं चाहती हूं कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई हो। मैं अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हूं। अब पढ़िए पूरा मामला… पीड़िता KGMU से एमडी पैथालॉजी की पढ़ाई कर रही है। वहीं के हॉस्टल में रहती है। 17 दिसंबर को उसने रूम में ही दवा की ओवरडोज लेकर सुसाइड की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। 19 दिसंबर को उसे डिस्चार्ज किया गया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि KGMU से एमडी पैथालॉजी की पढ़ाई कर रहे डॉ. रमीज मलिक ने बेटी को लव जिहाद में फंसाया। उस पर शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जबकि, वह पहले से शादीशुदा है। फरवरी में वह हिंदू लड़की का धर्मांतरण कराकर उससे शादी कर चुका है। पीड़िता के पिता ने मामले की राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद राज्य महिला आयोग ने मामले में कार्रवाई शुरू की है। —————— संबंधित खबर भी पढ़िए… KGMU का डॉक्टर बोला- शादी करनी है तो मुसलमान बनो, इनकार पर टॉर्चर करने लगा, डॉक्टर गर्लफ्रेंड ने सुसाइड की कोशिश की लखनऊ के KGMU में धर्मांतरण के दबाव के चलते एक लेडी रेजिडेंट डॉक्टर ने खुदकुशी की कोशिश की है। मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर, अपनी डॉक्टर गर्लफ्रेंड पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। युवती ने इनकार किया तो टॉर्चर करने लगा। पूरी खबर पढ़ें