लाइसेंस फीस बढ़ने पर लखनऊ के व्यापारियों का धरना प्रदर्शन:नगर निगम का गेट बंद किया, बोले- आश्वासन नहीं, अब आंदोलन होगा

लखनऊ में ट्रेड लाइसेंस का शुल्क बढ़ाने पर शहर के सैकड़ों व्यापारी आज (शनिवार को) नगर निगम मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने मुख्यालय का गेट बंदकर उसके सामने बैठकर धरना दिया। व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम जबरदस्ती कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के हस्तक्षेप के बाद फीस बढ़ाने का फैसला पिछले साल वापस ले लिया था, लेकिन अब फिर से उसे लागू किया जा रहा है। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा- अब आश्वासन नहीं सुना जाएगा। एक साल का आश्वासन नहीं मानेंगे। आंदोलन को दुनिया पहचानती है। हम आंदोलन करेंगे। पहले ही व्यापारी तमाम तरीके का टैक्स दे रहा है, जिनकी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में फिर व्यापारियों को ही टारगेट किया गया है। इसी के विरोध में लखनऊ व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों से जुड़े व्यापारियों में आक्रोश है। प्रदर्शन का लाइव अपडेट नीचे ब्लॉग में पढ़िए…