लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड पर पैसे का तकादा करने पहुंचे व्यापारी का सिर फोड़ दिया गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर थाने आ गई। काफी देर गहमा गहमी होती रही। बाद में पुलिस ने घायल व्यापारी की डॉक्टरी करा दी। रोहटा रोड निवासी गौरव मित्तल और तनुज मित्तल पीएल शर्मा रोड पर कारोबार करते हैं। उन्होंने इसी मार्केट में दुकान करने वाले मुजफ्फरनगर निवासी सतीश कुमार पुत्र यशपाल सिंह को कुछ माल सप्लाई किया था। माल का कुछ पेमेंट बाकी था जिसको लेकर गौरव लगातार सतीश से तकादा कर रहे थे। फोन कॉल रिसीव नहीं हुई तो रविवार शाम गौरव अपने भाई को लेकर सतीश की दुकान पर पहुंच गए। गाली-गलौज, धक्का-मुक्की के बाद मारपीट जिस वक्त गौरव और तनुज दुकान पर पहुंचे उसे वक्त सतीश का बेटा दुकान पर बैठा था। गौरव ने उससे पैसे का तकादा करते हुए नाराजगी जताई तो उसने अपने पिता को फोन कर बुला लिया। आप है की दुकान पर आते ही सतीश ने गाली गलौज और फिर धक्कामुक्की शुरू कर दी। सिर में ईंट मारने का लगाया आरोप बताया जाता है कि यहां सतीश ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। दूसरा पक्ष भी एग्रेसिव हो गया। अचानक इसी मारपीट के दौरान गौरव के सिर में कोई चीज लगी और खून निकलना शुरू हो गया। गौरव और उसके भाई तनुज मित्तल ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। कुछ लोगों ने समझौते का किया प्रयास दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। कुछ व्यापारियों ने सतीश का पक्ष लेते हुए समझौते का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन गौरव और तनुज ने समझौते की बात से इनकार कर दिया। वह सीधे लाल कुर्ती थाने आ गए और तहरीर दे दी। लालकुर्ती पुलिस ने घायल की कराई डॉक्टरी लालकुर्ती थाने में भी कुछ लोग समझौते का प्रयास कर रहे थे लेकिन गौरव ने इनकार कर दिया। इसके बाद गौरव की तहरीर पर मुकदमे की कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस ने उसको डॉक्टरी के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डॉक्टरी में कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पैसे के लेनदेन को लेकर धक्कामुक्की हुई थी जिसकी जांच की जा रही है।