लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने लाल बत्ती से रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक चाय की दुकान का प्रमोशन करने पहुंचा था। गाड़ी पर लाल बत्ती और डेस्क बोर्ड पर पुलिस की कैप रखी थी। वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सफेद रंग की कार से एक व्यक्ति घंटाघर पर जोकर चाय वाले के सामने वाहन से उतरता दिखाई दे रहा है। उस वाहन पर नीली और लाल बत्ती लगी हुई है। युवक कार से उतरता है और जोकर चाय वाली दुकान में प्रमोशन में जाता है। युवक भी जोकर के मुखौटे में निकला कार के आगे डेस्क बोर्ड पर एक पुलिस कैप रखी है। कार से एक अन्य युवक भी जोकर के मुखौटे में निकलता है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पत्थर वाली गली मशरगंज वजीरगंज निवासी आरिश किदवई (21) पुत्र अंसार किदवई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार सीज की आरोपी के पास से हुडंई वरना यूपी 32 एफवी 3483 भी सीज की गई। वाहन पर लगी हुई नीली और लाल बत्ती तथा पुलिस की पी-कैप को जब्त किया गया है।