यूपी बार काउंसिल चुनाव का नामांकन चल रहा है। वकीलों का शहर कहलाने वाले प्रयागराज में अधिवक्ताओं का जलवा हर रोज देखने को मिल रहा है। हर कोई अपनी ताकत और भौकाल दिखा रहा है। कोई लग्जरी कारों के काफिले से अपनी ताकत दिखा रहा है तो कोई खुली कार से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहा है। बार काउंसिल चुनाव में नामांकन के लिए उम्मीदवार विधायकों-सांसदों की तरह भौकाल दिखा रहे हैं। जुलूस निकाल रहे हैं। रैलियां कर रहे हैं। उनके साथ गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा है। वकीलों के इस अंदाज की चर्चा पूरे शहर में है। एक वकील 250 लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेकर नामांकन करने पहुंचे। प्रत्याशी अधिवक्ता उपेंद्र सिंह उर्फ बाबा का काफिला पूरे शहर में लोगों की जुबान पर चढ़ा रहा। पहले वह समर्थकों और काफिले के साथ संगम क्षेत्र गए। फिर वहां से नामांकन स्थल तक विशाल रैली निकाली। पहले यह 3 तस्वीरें देखिए… वकीलों के काफिला से कई जगह लगा जाम
प्रयागराज की सड़कों पर गाड़ियों की कतार कई सौ मीटर तक देखी गई। लंबी लाइन की वजह से जाम के हालात भी बने। रास्ते में जगह-जगह लोग काफिला देखकर रुक जाते, वीडियो बनाने लगते। फूल मालाओं से लदे वकील भी सामने दिखने वालों का अभिवादन स्वीकार करते। नजारा पूरी तरह पॉलिटिकल इवेंट जैसा दिख रहा है। काफिले में समर्थक ढोल-नगाड़े बजाते, नारे लगाते और बाबा के पक्ष में माहौल बनाते नजर आए। वकीलों ने भी माना कि ऐसा शक्ति प्रदर्शन कई सांसद और विधायक उम्मीदवार भी नहीं दिखा पाते हैं। कोई किसी से कम नहीं, भीड़ से ताकत दिखा रहे
जिला न्यायालय के अधिवक्ता पंकज कुमार त्रिपाठी ने भी अपने अंदाज में नामांकन किया। पंकज त्रिपाठी भी गाड़ियों के काफिले और बड़े समर्थक समूह के साथ पहुंचे। वह खुद एक गाड़ी की रूफ से बाहर निकले और सबका अभिवादन कर रहे थे। उनके समर्थक उनके लिए जयकारा लगाते रहे। ऐसा लगा कि नामांकन स्थल चुनावी मैदान बन गया। इस तरह के कई और काफिलों ने साफ कर दिया कि इस बार का चुनाव सिर्फ पर्चा दाखिल करने का औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि ताकत, लोकप्रियता और पहुंच दिखाने का बड़ा मंच बन गया है। कई उम्मीदवार पूरी सादगी के साथ शांतिपूर्वक नामांकन कर रहे हैं, लेकिन शक्ति प्रदर्शन करने वालों की संख्या और उनका अंदाज इस बार कहीं ज्यादा मुखर है। अधिवक्ताओं का ही कहना है कि अबकी बार का यूपी बार काउंसिल चुनाव का नामांकन इलाहाबादी भौकाल, स्टेटस सिंबल, शक्ति प्रदर्शन, पावर दिखाने, जलवा बिखेरने का मंच भी नजर आ रहा है। कुल 334 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सामान्य निर्वाचन 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 से 19 नवंबर तक चली। अंतिम दिन 19 नवंबर को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने पर्चे दाखिल किए। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव के अनुसार नामांकन के अंतिम दिन सदस्य पद के लिए कुल 25 प्रत्याशियों ने आवेदन किया। इसके साथ ही, 14 से 19 नवंबर के बीच कुल 334 प्रत्याशियों ने बार काउंसिल सदस्य पद के लिए अपने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव कार्यक्रम —————————- ये भी पढ़ें बुलंदशहर में पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत:शादी से लौट रहे थे; कार-स्कूटी की टक्कर, 10 फीट तक बिखरीं लाशें बुलंदशहर में कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत हो गई। कार सवार 3 लोग घायल हैं। इस दौरान रोड से पैदल गुजर रहा एक मजदूर भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर….