वाटरप्रूफ मोबाइल में घुसा पानी, अब कंपनी भरेगी 1.88 लाख:संतकबीर नगर के युवक ने क्लेम किया, कोर्ट बोला- ब्याज के साथ लौटाएं पैसे

संतकबीर नगर में एक कस्टमर के वाटरप्रूफ मोबाइल में पानी चला गया। उसने कंपनी के सर्विस सेंटर में मोबाइल को रिपेयरिंग के लिए दिया। इसके बाद भी मोबाइल सही नहीं हुआ। उपभोक्ता फोरम में क्लेम के बाद अब कोर्ट ने कंपनी को ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश दिया है। शक्ति विकास पांडेय ने दिसंबर, 2022 में सैमसंग का मोबाइल 1 लाख 57 हजार 998 रुपए में खरीदा था। बारिश के दौरान उनके मोबाइल में पानी चला गया था। कोर्ट ने कहा कि कंपनी को 60 दिन के अंदर मोबाइल की कीमत के अलावा 30 हजार रुपए यानी 1 लाख 88 हजार रुपए कस्टमर को देने होंगे। अब पूरा मामला विस्तार से… 28 दिसंबर, 2022 को खरीदा था फोन शक्ति विकास पांडेय ने बताया- मैंने 28 दिसंबर 2022 को खलीलाबाद के अग्रवाल टेलीकॉम से सैमसंग का फोल्ड फोर मॉडल का वाटर रेजिस्टेंट मोबाइल 1 लाख 57 हजार 998 रुपए में खरीदा था। कंपनी के कर्मियों ने बताया था कि यह फोन वाटरप्रूफ है। कंपनी गारंटी लेती है कि यह पानी पड़ने पर भी खराब नहीं होगा। 2 साल बाद खराब हुआ मोबाइल शक्ति के मुताबिक, 26 सितंबर 2024 को खलीलाबाद के गोला बाजार में हल्की बारिश की बूंदें मेरे मोबाइल पर पड़ीं। इसके बाद मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। सर्विस सेंटर भेजने पर भी मोबाइल ठीक नहीं हुआ। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर मैंने अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के जरिए उपभोक्ता फोरम में क्लेम किया। 60 दिन में लौटानी होगी रकम जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और महिला सदस्य संतोष ने कंपनी और ग्राहक की बहस सुनी। इसके बाद कहा- कंपनी और विक्रेता को मोबाइल खराब होने से वास्तविक भुगतान की तारीख तक 10 प्रतिशत ब्याज के साथ 60 दिनों के भीतर रकम लौटानी होगी। यानी कंपनी को मोबाइल की कीमत के अलावा 30 हजार रुपए भरने होंगे। ———— ये खबर पढ़ें आतंकी डॉ. शाहीन के दो बेटे, पति सरकारी डॉक्टर:कानपुर में भास्कर से कहा- पत्नी आतंकी सुनकर सदमा लगा, 10 साल से संपर्क नहीं ‘मेरी 2003 में अरेंज मैरिज हुई थी। दो बच्चे भी हुए। शाहीन अक्सर यूरोपियन कंट्री में चलने का दबाव बनाती थी, लेकिन मैं यहीं रहना चाहता था। एक दिन अचानक शाहीन हम लोगों को छोड़कर चली गई। 2015 में हमारा तलाक हो गया। इसके बाद वह कभी लौटकर नहीं आई। हमारे बीच कभी विवाद नहीं रहा।’ लखनऊ की लेडी आतंकी डॉ. शाहीन के पूर्व पति, डॉ. जफर हयात ने दैनिक भास्कर से ये बातें कहीं। पूरी खबर पढ़ें