वाराणसी में पारिवारिक कलह के बाद पति ने कमरे में खुद को बंद किया। फिर चादर का फंदा बनाया और पंखे के कुंडे से लटक गया। उसकी चीख आई तो लोग कमरे की ओर भागे। जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते वह दम तोड़ चुका था। दूसरे कमरे में मौजूद पत्नी को जब पति की मौत की खबर मिली तो वो बेसुध हो गई। वह खुद की मौत का इंतजाम करने लगी। परिजनों से नजरें बचाकर स्टोर रूम में पहुंची और वहां रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाते ही महिला बेहोश हो गई। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। उसकी ऐसी हालत देख परिवार चौंक पड़ा। से एक अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह हर मिनट जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। घटना सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया का है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… सोनिया क्षेत्र निवासी संदीप प्रजापति उर्फ बाबू (35), पुत्र स्वर्गीय रामदास प्रजापति, पेशे से पान विक्रेता थे। उनकी शादी अनीता (31) से हुई थी। दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। दो बेटे 12 और 8 साल के हैं। सबसे छोटी बेटी 6 साल की है। उनका अपनी पत्नी अनीता प्रजापति से अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पति और पत्नी ने एक दूसरे से घंटों झगड़ा किया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। फिर एक-दूसरे का मुंह जीवन में कभी ना देखने की कसम खाई। जिद में दोनों ने अपने को अलग-अलग कमरे में बंद कर लिया। संदीप ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घर में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच पति की मौत से अनीता बदहवास हो गई। उसे पत्नी अनीता प्रजापति ने भी घर में रखा चूहा मार दवाई खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उस पर निगाह पड़ते ही बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने बताया सोनिया इलाके में घरेलू कलह से परेशान पान विक्रेता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। परिवार ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। ————————-
ये खबर भी पढ़ें…
टेस्ट ड्राइव के बहाने महिंद्रा XUV लेकर भागे बदमाश, बाराबंकी में शोरूम कर्मचारी को गाड़ी से फेंका; CCTV में भागते दिखे बाराबंकी में टेस्ट ड्राइव के बहाने 4 लड़के महिंद्रा की XUV कार लेकर भाग गए। उसमें बैठे सेकंड हैंड शोरूम के कर्मचारी को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बाराबंकी कार बाजार का है। पढ़िए पूरी खबर