वाराणसी में रेप के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या करने वाले को पॉस्को कोर्ट ने फांसी की सजा दी है। जज ने कहा- दोषी इरशाद अली को उसकी आखिरी सांस तक फंदे पर लटकाया जाए। अदालत ने 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। फांसी की सजा सुनकर हत्यारा फूट-फूटकर रोने लगा। गिड़गिड़ाते हुए कहा- अब कोई अपराध नहीं करुंगा, माफ कर दो। दिसंबर 2024 में हुई वारदात में अदालत ने 11 महीने में फैसला सुनाया। इसमें गवाह, विवेचक और पीड़ितों की गवाही ट्रायल के 6 महीने में पूरी कर ली गई। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में दोषी को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी थी। पहले जानिए अपहरण और हत्या की कहानी 25 दिसंबर, 2024 को रामनगर के सुजाबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह 10 बजे 8 साल की बच्ची की लाश मिली। बच्ची 24 दिसंबर की शाम 7 बजे घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। सुबह उसका अर्धनग्न शव घर से 200 मीटर दूर स्कूल की बाउंड्री के अंदर मिला। हाथ-पैर तोड़कर लाश को प्लास्टिक की बोरी में भरा गया था। शरीर पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा- रात में ही बच्ची की गुमशुदगी की पुलिस से शिकायत की थी। अगर पुलिस ठीक से जांच करती तो बेटी जिंदा मिल जाती। जब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जाता, तब तक लाश उठने नहीं देंगे। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। दुकान से लौटती बच्ची को घर में खींचा
DCP काशी जोन गौरव बंसवाल के मुताबिक, आरोपी इरशाद ने पूछताछ में बताया- उसने मासूम बच्ची को दुकान पर जाता देख उसकी रेकी की। फिर लौटते समय बहाने से अपने घर के बाहर रोक लिया। आसपास किसी को नहीं देखकर उसने बच्ची को घर में खींच लिया। नशे की हालत में 5-7 मिनट तक घर में ही अंदर रेप की कोशिश करता रहा। असफल होने पर बच्ची का सिर पत्थर से कूच दिया। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बच्ची को मरोड़कर बोरी में भर दिया। आधी रात में जब सन्नाटा हुआ तो आरोपी शव को लेकर प्राइमरी स्कूल पहुंचा। बाहर से ही लाश स्कूल के अंदर फेंककर भाग गया। CCTV में आरोपी देखकर पकड़ा
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बच्ची के परिजनों से बातचीत के बाद क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। लापरवाही पर पुलिस को फटकार लगाई। आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीमों का गठन किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो CCTV में सुजाबाद चौकी क्षेत्र निवासी आरोपी मोहम्मद में जाता दिखा। आरोपी यूपी छोड़ने के फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ा गया। ——————– ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में 8 साल की बच्ची के हत्यारे का एनकाउंटर:दौड़ाकर पैर में मारी गोली; कल बोरी में मिली थी मासूम की लाश वाराणसी में 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। रात 2 बजे पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसके पैर में गोली मार दी। पढे़ं पूरी खबर…