विकासनगर व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ:नीरज सिंह बोले- व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ

लखनऊ के विकासनगर स्थित लक्ष्मी कॉम्पलेक्स में विकासनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवा भाजपा नेता नीरज सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनका अंगवस्त्र, माला और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन विशाल चौरसिया और एडवोकेट पान सिंह भंडारी ने किया। इस दौरान अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई नीरज सिंह ने विकासनगर व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है और सरकार उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से व्यापारी परिवार और अधिक मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि यह नया संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये लोग शामिल हुए शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में संरक्षक के रूप में एडवोकेट पान सिंह भंडारी और मोहम्मद सबाहत, चेयरमैन डॉ. अनुपम सिंह भंडारी, अध्यक्ष मोहम्मद शोएब जलाली, वरिष्ठ महामंत्री मोहम्मद शरीफ सिद्दीकी और कोषाध्यक्ष मोहम्मद अकरम शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, विभिन्न पदों पर कई अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की।