कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास के सामने स्थित कालीबाड़ी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पतंग महोत्सव में हनुमान रूपी पतंग उड़ाने के खिलाफ था। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी और जर्मनी के चांसलर ने मिलकर हनुमान रूपी पतंग उड़ाई, जिससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कृत्य से करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। महाना के घर के सामने विरोध प्रदर्शन, पुलिस को नहीं लगी भनक
कानपुर में कांग्रेसियों ने पतंग महोत्सव में प्रधानमंत्री के हनुमान रूपी पतंग उड़ाने पर विरोध किया। सैकड़ों कांग्रेसी मंगलवार शाम काे विधानसभा अध्यक्ष के घर के सामने काली बाड़ी मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करके विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आगे कहा कि जो पतंग उड़ाई गई है, वह कटेगी और किसी के पैरों तले आएगी। उन्होंने हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह भगवान से प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना है। यह विवाद सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर ने वहां हनुमान की आकृति वाली पतंग उड़ाई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा था, जिसके बाद कानपुर में कांग्रेसियों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस भी अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कांग्रेसियों का प्रदर्शन खत्म हो गया और वहां से चले गए। इसमें शिवांश राजपूत, अंकित कन्नौजिया, शुभम राजपूत, अजय कुमार और हरिहंत यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।