वृंदावन की कुंज गलियां ठसाठस भरीं, VIDEO:5 लाख भक्त बांके बिहारी पहुंचे, एक किमी लंबी लाइन

मथुरा के बरसाना और वृंदावन में सोमवार को 6 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बांके बिहारी समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए। सबसे ज्यादा भीड़ बांके बिहारी, प्रेम मंदिर, निधिवन और और श्रीजी मंदिर में देखने को मिली। सुबह 8 बजे ही यहां की गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भर गईं। पैर रखने तक की जगह नहीं बची। मंदिरों के बाहर एक किलोमीटर तक लाइन लग गई। भीड़ में कई बच्चे और बुजुर्ग फंस गए, चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पुलिस उनके पास पहुंची और बमुश्किल बाहर निकलवाया। उसके बाद वे किसी तरह मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने बारी-बारी से लोगों को आने-जाने दिया। पहले 4 तस्वीरें देखिए… दर्शन के लिए करना पड़ रहा 2 से ढाई घंटे तक इंतजार
बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया- हम सुबह 8 बजे ही मंदिर के पास पहुंच गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लाइन में खड़ा होना पड़ा। ढाई घंटे बाद 10:30 बजे दर्शन का नंबर आया। गणतंत्र दिवस पर बांके बिहारी के दर्शन करके अच्छा लगा। बांके बिहारी के दर्शन के लिए 2 घंटे और भी लग जाते, तो भी बिना दर्शन किए हम नहीं जाते। श्रद्धालु बोले- गणतंत्र दिवस पर पहले कभी इतनी भीड़ नहीं देखी
बांके बिहारी, प्रेम मंदिर, निधिवन समेत अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी रही। सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं को एंट्री दी गई। श्रद्धालु यहां अपने घरवालों और दोस्तों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहले भी दर्शन के लिए यहां आए थे, लेकिन गणतंत्र दिवस पर कभी इतनी भीड़ नहीं दिखी। पूरे शहर में जाम जैसे हालत
प्रेम मंदिर, निधिवन समेत अन्य मंदिरों से दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं के कारण चौराहों पर जाम जैसे हालत बन गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। लोगों को जगह-जगह रोका गया। ट्रैफिक कम होने के बाद ही उन्हें आगे जाने की इजाजत दी गई। भीड़ के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी
मंदिरों के आस-पास रहने वाले लोगों को आज तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ के कारण गलियां खचाखच भरी रहीं। लोग न तो अपनी गाड़ियां निकाल पा रहे और न ही कही आ-जा पा रहे थे। वे घरों के अंदर बैठकर भीड़ कम होने का इंतजार करते रहे। ————————- ये खबर भी पढ़िए… कानपुर में टीचर ने की नाबालिग की हत्या, स्कूल के पास मिलने बुलाया, चाकू से गला रेता कानपुर देहात में टीचर ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। उसने छात्र को मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। हमले के बाद लहूलुहान हालत में सौरभ जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा। वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल छात्र को देखा और तत्काल उसकी बहन को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर…