पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज में गुरुवार को 53वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रयागराज मंडल के सभी चार जनपदों (प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर) के बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी एक से बढ़कर एक मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में जूनियर संवर्ग, सीनियर संवर्ग एवं अध्यापक संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभा करेंगे। प्रभारी प्रधानाचार्य वंशराज ने आगंतुकों का स्वागत किया एवं आभार उप प्रधानाचार्य डॉ.अब्दुल कादिर द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में अर्चना त्रिपाठी, आभा मित्तल, डॉ. पूनम, सविता सिंह, पूनम सरोज, रश्मिता सिंह, श्रुति, डॉ विष्णु त्रिपाठी, रंजीता गुप्ता समेत अन्य की उपस्थिति रही। प्रदर्शनी का संयोजन जोगेंद्र यादव एवं पूजा पटेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार यादव ने किया। इन शिक्षकों को मिला प्रथम पुरस्कार