मुरादाबाद में रोडवेज बस ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी, फिर टेंपो पर चढ़ गई। हादसे में परिवार की 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है। टक्कर लगने से लोग करीब 15 फीट दूर उछलकर गिरे। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के चलते उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह डैमेज हो गया। उसकी छत उड़ गई और वह दो हिस्सों में बंट गया। बताया जा रहा कि टेंपो सवार कटघर थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव में शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। मरने वालों की पहचान कुंदरकी के अब्दुलाहपुर निवासी सीमा पत्नी करन सिंह, आरती, अभय, सुमन पत्नी हरदीप, अनन्य और ऑटो चालक संजू के रूप में हुई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया- सवा तीन बजे रोडवेज बस ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार का एक सदस्य घायल है। हादसे के बाद रोडवेज चालक फरार हो गया है। बस को थाने में खड़ा करा दिया गया है। एंबुलेंस चालक सरबजीत ने बताया कि मुझे 2 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली। तत्काल हम लोग मौके पर पहुंचे। दो एंबुलेंस पहुंची थी। सभी को अस्पताल लाया गया। जहां 6 लोगों की मौत हो गई। …………………… ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में SIR के कारण टीचर BLO फंदे पर लटका:सुसाइड नोट में लिखा- टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा हूं, बहुत टेंशन में हूं यूपी के मुरादाबाद में एक टीचर BLO ने सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। टीचर सर्वेश सिंह (46) ने जान देने से पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें SIR से परेशान होने की बात लिखी। पढ़ें पूरी खबर…