श्रावस्ती में पिकअप ने मासूम को रौंदा, मौत:गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा, चालक घर में छिपकर बचा

श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के पटपरगंज गांव में रविवार रात सड़क हादसे में 10 वर्षीय अमान खां की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे पटरी पर चल रहे बच्चे को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों का हंगामा हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान पिकअप चालक एक घर में छिप गया, लेकिन डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ को शांत कराया गया और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले जाया गया। इकलौता बेटा था अमान ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अमान खां अपने परिवार का इकलौता बेटा था।उसकी एक छोटी बहन है, जबकि पिता नईम और दादा मुंबई में रोजगार करते हैं।घटना के समय गांव में शादी समारोह चल रहा था, और अमान डीजे देखने के लिए घर से सड़क किनारे निकला था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में लिया पुलिस ने पिकअप वाहन और चालक दोनों को हिरासत में ले लिया है।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन स्थानीय दुकानों पर सामान पहुंचाने का काम करता था। अमान की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।