संतकबीरनगर में 1 से 8 तक के स्कूल बंद:ठंड को देख डीएम ने आदेश दिया, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

संतकबीरनगर जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालय बुधवार तक बंद रहेंगे। यह आदेश जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित कुमार सिंह ने जारी किया है। बीएसए अमित कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि अत्यधिक ठंड, शीतलहर और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के कारण यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में ठंड के कारण विद्यालय बंद रखे गए थे, और अब यह बंदी बुधवार तक बढ़ा दी गई है। आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस बार जारी आदेश में अध्यापकों की उपस्थिति को लेकर कोई विशेष निर्देश नहीं है, जिससे यह अर्थ निकाला जा रहा है कि अध्यापकों के लिए भी अवकाश रहेगा।