सजेती में नानी के घर आई किशोरी से दुष्कर्म:युवक ने पड़ोस के घर में ले जाकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने आरोपी युवक को भेजा जेल

कानपुर के सजेती में नानी के घर आई 13 वर्षीय किशोरी के साथ बुधवार को गांव के रहने वाले एक लड़के ने किशोरी को पड़ोस के एक घर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की ने घर आकर परिजनो को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। परिजनों की सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सजेती थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की रहने वाली अपनी नानी के यहां गई थी। बुधवार को गांव का ही रहने वाला अभिषेक पुत्र कल्लू शंखवार किशोरी को बहाने से पड़ोस के एक खाली घर में ले गया। वहां पर उसने किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद लड़की जब घर लौटी तो उसने नानी के यहां परिजनों को उसके साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने फोनकर घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी, पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी अभिषेक को निहुरा पारा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।