मेरठ के बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चार दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने दोघट थाने में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह दुर्घटना पुसार के पास हुई थी, जब बुढ़ाना की तरफ से सवारियां लेकर आ रही एक इको गाड़ी की सामने से आ रही कैंटर गाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में इको चालक सुधीर (दोघट निवासी), सानिया, अभिषेक, संजीव (कस्बा टीकरी), साबिर (नांगल), रमेश (कान्हड़), अशोक (रुस्तमपुर बावली) और रुखसार (बुढ़ाना) सहित कई लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। घायलों में रुस्तमपुर बावली निवासी अशोक पुत्र जिलेसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेरठ के एमसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। पलड़ी गांव निवासी गौरव ने दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गौरव ने बताया कि मृतक अशोक उनके फूफा थे। पुलिस ने कैंटर गाड़ी को पहले ही कब्जे में ले लिया था। दोघट थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह ने पुष्टि की कि अशोक पुत्र जिले सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है और उनके भतीजे ने कैंटर चालक व कैंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।