सतुआ बाबा की सुपरकार, 4.40 करोड़ की पोर्शे:तिलक लगाकर आरती की; ठेले से लेकर चार्टर्ड प्लेन में नजर आए

माघ मेले में सबसे ज्यादा चर्चा में सतुआ बाबा हैं। अपने शाही ठाठ बाट और लग्जरी गाड़ियों के शौक के लिए जाने जाने वाले सतुआ बाबा मेले में कभी ठेले तो कभी ऊंट की सवारी करते नजर आए। अब बाबा अपनी नई सुपर कार के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर छोड़कर स्पोर्ट्स कार पोर्श टर्बो 911 ले ली है। इस कार की कीमत करीब 4.40 करोड़ बताई जा रही है। कार मंगलवार रात माघ मेले में सतुआ बाबा के शिविर पहुंची। इसे फूल-मालाओं से सजाया गया। फिर बाबा ने विधि विधान से पूजा की, तिलक लगाया और आरती कर कार का स्वागत किया। खाक चौक के सभी साधु-संतों ने जयकारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मेला परिसर में मौजूद लोग भी सतुआ बाबा की नई कार देखने के लिए जमा हुए। 3 तस्वीरें देखिए… कभी ठेले पर सवारी की, कभी चार्टर्ड प्लेन में आराम करते दिखे सबसे बड़ा आश्रम, सबसे महंगी कार रखते हैं सतुआ बाबा विष्णु स्वामी संप्रदाय के 57वें आचार्य, महाकुंभ में बने जगदगुरु माघ मेला से पहले शुरू हुई सियासत सतुआ बाबा के नाम पर यूपी की राजनीति क्यों गरमा गई है? इसके जवाब के लिए माघ मेला शुरू होने से पहले हमें जाना होगा। जब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज डीएम की चुटकी ली थी। कहा था- ये जो जाम लग रहा है, इसे देखो। सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ो। यह सुनकर DM मनीष वर्मा और अफसर हंसने लगे। दरअसल, डिप्टी सीएम सोमवार को माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। संगम नोज पर उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी DM और मेला अधिकारी से ली। कार में चढ़ते वक्त उन्होंने अफसरों को बुलाया। डिप्टी सीएम ने एक पैर कार में, दूसरा पावदान पर रखा और गेट पकड़कर खड़े हो गए। अफसर उनके सामने खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने नसीहत दी- कोई भी साधु-संत जमीन मांगे, तो उसे दिया जाए। अब सवाल उठा कि डिप्टी सीएम ने ये नसीहत दी क्यों? दरअसल, DM ने 6 दिन पहले सतुआ बाबा के आश्रम में चूल्हे पर रोटी सेंकी थी। कोट पहने DM ने चूल्हे पर रोटी सेंकी थी 2017 से 2 नेताओं के बीच खींचतान चली आ रही 10 जनवरी को प्रयागराज में योगी आदित्यनाथ का पूरा बयान पढ़िए… योगी बोले- सतुआ बाबा अद्भुत काम कर रहे
जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जाति और संप्रदाय के नाम पर बंटोगे तो देश का हाल बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। जाति, मत और संप्रदाय के आधार पर किया गया विभाजन हमारे लिए भी उसी तरह सर्वनाश का कारण बनेगा, जैसा हम आज बांग्लादेश में देख रहे हैं। योगी ने कहा- सतुआ बाबा ने अद्भुत काम कर दिया। इस वर्ष पौष पूर्णिमा 3 जनवरी को ही पड़ गई। तो स्वाभाविक रूप से हमें इस आयोजन से जुड़ने का अवसर मिल गया। श्री रामानंदाचार्य भगवान का जहां पर प्रकटोत्सव हुआ था, वहां पर मंदिर बने, सरकार उसमें सहयोग करेगी। सतुआ बाबा समाज को जोड़ने का काम कर ही रहे हैं। जो नहीं जुड़ेगा वह अंतिम समय में सतुआ बाबा की शरण में जाएगा ही। वह काशी में मणिकर्णिका घाट पर बैठते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा- ‘ये लोग सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका लेकर हिंदू धर्म को तोड़ने की पूरी ताकत लगा रहे हैं। बांग्लादेश की घटनाओं पर इनका मुंह बंद है। लगता है जैसे किसी ने फेविकोल लगा दिया हो।’ सीएम ने कहा- मैंने पहले ही कहा था कि जाते ही संगम में डुबकी लगाऊंगा। बहुत दिव्य जल है। आज से 10 साल पहले ऐसा मिलता था क्या? अगर कोई राम भक्त सत्ता में रहता है तो ऐसा अवसर मिलता है। पौष पूर्णिमा पर 31 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। ये है सनातन आस्था, इस सनातन आस्था को मजबूती देने के लिए डबल इंजन की सरकार आपके साथ खड़ी है। —————————
ये खबर भी पढ़ें…
प्रयागराज में टॉप- 3 खूबसूरत पंडाल का ड्रोन VIDEO; श्रीरामनंदाचार्य मठ में आदियोगी की भव्य प्रतिमा, सतुआ बाबा का हाईटेक तंबू प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। यहां साधु-संतों के पंडाल हैं। लेकिन तीन पंडाल बेहद खूबसूरत हैं। टॉप पर श्रीरामनंदाचार्य मठ शिविर है। यहां गेट पर आदियोगी की भव्य प्रतिमा लोगों को आकर्षित कर रही है। ड्रोन VIDEO में देखिए टॉप तीन पंडाल…