सपा विधायक का निधन, मऊ में 19KM अंतिम यात्रा:अखिलेश को पकड़कर रोया बेटा; मुख्तार के बेटे की शादी के बाद तबीयत बिगड़ी थी

मऊ की घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया। वे 67 साल के थे। परिवार के मुताबिक, सुधाकर सिंह 17 नवंबर को दिल्ली में उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन में शामिल हुए थे। 18 नवंबर यानी मंगलवार रात सुधाकर सिंह दिल्ली से लौटे थे। उसी रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही थी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर पैतृक गांव भावनपुर पहुंचे। वहां सुधाकर सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर 19 किमी की शव यात्रा निकाली गई। जिसमें सैफई परिवार से आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव शामिल हुए। लोग पार्थिव शरीर पर पुष्प बरसाते रहे। अंतिम यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला था। शाम साढ़े 5 बजे सरयू नदी के दोहरी घाट पर चिता सजाई गई। शाम 7 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुधाकर सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। बड़े बेटे अजीत प्रताप सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। सुधाकर सिंह से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अखिलेश मेदांता अस्पताल पहुंचे, बेटा पकड़कर रोया विधायक सुधाकर सिंह की मौत की खबर पाकर अखिलेश यादव गुरुवार सुबह मेदांता अस्पताल पहुंचे। परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सुजीत सपा मुखिया को पकड़कर फूट-फूट कर रोए। अखिलेश ने उन्हें ढांढस बंधाया। सीएम योगी ने भी ‘X’ पर लिखा- मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। भगवान से प्रार्थना है कि परिवार को यह दुःख सहन करने की ताकत मिले। वहीं, अंतिम संस्कार में बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, मधुबन से उनके विधायक बेटे रामविलास चौहान और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी शामिल हुए। मुबारकपुर विधानसभा से सपा विधायक अखिलेश यादव, आजमगढ़ सदर से विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, अतरौलिया से विधायक संग्राम सिंह यादव, बलिया की बैरिया सीट से सपा विधायक जय प्रकाश अंचल समेत हजारों लोग शामिल हुए। 17 साल की उम्र में जेपी आंदोलन में शामिल हुए जनता के मुद्दों पर सीधे भिड़ जाते थे
सुधाकर सिंह अपने तेज-तर्रार तेवर के लिए जाने जाते थे। जनता के मुद्दों पर वे अधिकारियों से भी सीधे भिड़ जाते थे। इसी कारण उनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हुए, जिनमें बाद में उन्हें जमानत मिल गई। ढाई साल में घोसी में दूसरी बार होगा उपचुनाव
अब घोसी विधानसभा सीट पर 6 महीने में उपचुनाव होगा। 18वीं विधानसभा में पहली बार ऐसा होगा कि इस सीट पर दूसरी बार उपचुनाव होगा। —————————– ये भी पढ़ें जबरन किस कर रहा था, अब जिंदगीभर बोल नहीं पाएगा:धक्का दिया..लेकिन नहीं माना, गुस्से में जीभ काटी; कानपुर की लड़की की आपबीती हम चूल्हे के लिए मिट्टी लेने गए थे। बंबा (नहर) के पास गांव के रहने वाले चंपी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया। वह जबरन मुझे किस (KISS) करने लगा। मैं उसे दूर कर रही थी, लेकिन उसने कसकर पकड़ लिया। किस के दौरान उसकी जीभ मेरे मुंह में आ गई। तब मैंने दांत से उसकी जीभ में काट लिया। यह कहना है किस करने पर युवक की जीभ काटने वाली युवती का। पूरी खबर पढ़िए