समाधान दिवस पर अफसरों के बीच पहुंचा बंदर; VIDEO:प्रयागराज में बोले लोग- योगी जी समीक्षा के लिए भेजे हैं, चाय पीने आता है तहसील

प्रयागराज में करछना तहसील परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था। तहसील दिवस के मौके पर SDM भारती मीणा, ACP करछना और तहसीलदार डॉ. बृजेश कुमार फरियाद लेकर आए फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान अफसरों के सामने टेबल पर अचानक एक बंदर आ पहुंचा। आराम से वह टेबल पर बेखौफ होकर बैठा रहा। समाधान दिवस कुछ देर के लिए रुका रहा। वहां मौजूद फरियादी ही नहीं बल्कि अफसर भी कुछ देर के लिए बंदर की करतूत देखते रहे। कुछ लोग वीडियो बनाते दिखे तो कुछ शनिवार को साक्षात हनुमानजी के दर्शन की बात कहकर प्रणाम करते दिखे। लाेगाें ने कहा, वह बंदर कल भी आया था और चाय पीकर वापस चला गया। वहां मौजूद लोगों ने कहा, बंदर को योगी जी ने समीक्षा के लिए भेजा है। वैसे बंदर करीब 20 मिनट तक लाेगाें को खूब इंजॉय कराया।