सरकारी गाड़ी ने बच्चे को रौंदा, काटना पड़ेगा पैर:लखनऊ में सड़क पर फैले मांस के टुकड़े, बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी थी

लखनऊ में सड़क साफ करने वाली गाड़ी (रोड स्वीपर) ने 4 साल के बच्चे का एक पैर कुचल दिया। हादसे के समय बच्चा अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। सड़क पार करते समय ड्राइवर ने बच्चे के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे मांस के टुकड़े सड़क पर फैल गए। घटना के बाद लोग दौड़कर बच्चे के पास पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे का एक पैर काटना पड़ेगा। घटना ठाकुरगंज में सोमवार को हुई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि नगर निगम की LSA कंपनी की रोड स्वीपर पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके से भाग गया। जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। पहले 3 तस्वीरें देखिए… मामा बोले- बच्चा खाना लेकर जा रहा था
लखनऊ के ठाकुरगंज में रहने वाले मोहम्मद राजू सब्जी का ठेला लगाते हैं। उनका 4 साल का बेटा हसनैन है। बच्चे के मामा अतीक बढ़ई का काम करते हैं। अतीक ने बताया- हसनैन दोपहर में अपने पिता के लिए खाना लेकर आ रहा था। उसी समय सड़क की सफाई करने वाली गाड़ी अनलोड होकर लौट रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने हसनैन के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। उन्होंने बताया- डॉक्टरों का कहना है कि पहले टांग काटनी पड़ेगी। इलाज में काफी समय लगेगा। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं जोन- 6 में घटना के बाद मौके पर नगर निगम के अफसर और पुलिस पहुंची। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शी महिला गुंजा का कहना है कि जब बच्चा आ रहा था, उसी समय गाड़ी ने आकर उसे सामने से टक्कर मार दी। इसके चलते बच्चा भाग नहीं पाया और हादसा हो गया। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा
गुंजा ने बताया कि बच्चे को कुचलकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने विरोध किया तो मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान बच्चे का इलाज कराने का आश्वासन देकर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत कराया। मौके पर लोगों ने पुलिस से लिखित शिकायत भी दी। पांच भाई-बहन में सबसे छोटा है हसनैन
हसनैन 5 भाई बहनों में सबसे छोटा है। उसकी दो बहनें और दो भाई हैं। करियर हॉस्पिटल में अब उसका इलाज चल रहा है। दैनिक भास्कर ने बच्चे के घरवालों से बात करने की कोशिश की। लेकिन, हॉस्पिटल कर्मचारियों ने घरवालों पर बात नहीं करने का दबाव बनाया। इसके साथ ही वीडियो बनाने और फोटो खींचने से भी मना कर दिया। LSA कराएगी बच्चे का उपचार
LSA के रीजनल हेड अभय रंजन का कहना है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। गाड़ी अनलोड होकर लौट रही थी। इस दौरान सड़क पर खेल रहा बच्चा गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे हादसा हो गया। हम बच्चे का पूरा इलाज कराएंगे। अभी पास में स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके बाद मेदांता में बच्चे का इलाज कराया जाएगा। फिलहाल बच्चे की हालत सुधारने में समय लगेगा। कंपनी की तरफ से बच्चे की पूरी मदद की जाएगी। ———————— यह खबर भी पढ़ें मंत्री संजय निषाद ने गोमती में मरी मछलियां छोड़ीं, मछुआरे बोले- आधी इसी तरह मर जाएंगी लखनऊ में गोमती नदी में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने छोटी मछलियां डालीं। इस दौरान एक वाकया सामने आया, अनगिनत मछलियां उतराने लगीं। मौके पर मौजूद मछुआरे भी बोले- पानी इतना गंदा है कि आधी तो इसी तरह मर जाएंगी। यह खबर भी पढ़ें