सरकारी स्कूल में बच्चियों को बैड-टच करने वाला टीचर अरेस्ट:गोरखपुर में छात्राएं बोलीं- अश्लील VIDEO दिखाकर कपड़ों में हाथ डालता था

गोरखपुर में सरकारी टीचर को नन्ही बच्चियों के साथ बैड टच के आरोप में अरेस्ट किया गया है। 56 साल का स्कूल टीचर चौथी-पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को अश्लील वीडियो और फोटो दिखाता था। फिर उनके साथ गंदी हरकत करता था। पीड़ित बच्चियों ने बताया- टीचर होमवर्क देने के बहाने बुलाता था। उनके साथ गंदा काम करता था। मना करने पर मारता-पीटता और धमकी देता था कि किसी को बताया तो और मारेंगे। हिम्मत कर के बच्चियों ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत की। लेकिन, स्थानीय पुलिस की हीलाहवाली देखकर मामले की शिकायत ऊपर बैठे अफसरों तक पहुंचाई गई। फिर आनन-फानन में FIR दर्ज कर टीचर नवल किशोर (56) को बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया। मामला बेलघाट थानाक्षेत्र का है। पीड़ित पक्ष ने 26 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि गिरफ्तारी 31 दिसंबर को हुई।
छात्राओं के कपड़ों में हाथ डालता, धमकाता था
बेलघाट थानाक्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में 45 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। यहां कक्षा 3 और 4 में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने टीचर नवल किशोर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। कहा- पिछले कई दिनों से टीचर हम लोगों को देखकर मुस्कुराता रहता था। गंदे-गंदे इशारे करता था। जब मौके मिलता तो अकेले में हमें बारी-बारी से होमवर्क देने के बहाने पास बुला लेता। फोन में न्यूड फोटो और वीडियो दिखाता। बैड टच करता। गलत तरीके से कपड़ों में हाथ डालता। मना करने पर डांटता था। हिम्मत जुटाकर परिजनों को बताई पूरी बात
छात्राओं ने कहा- रोज-रोज की हरकतों से परेशान होकर हम लोगों ने हिम्मत जुटाई और मम्मी-पापा को सारी बात बता दी। इसके बाद पापा ने टीचर से पूछा तो उसने साफ मना कर दिया।.बोला- वह ऐसा कुछ नहीं करता है। परिवार का आरोप- पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने औपचारिकता निभाई। आरोपी को हिरासत में लिया। लेकिन, बिना मुकदमे के छोड़ दिया। इससे छात्राओं और उनके परिवारों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया। बच्चों पर दबाव बढ़ गया। वे मानसिक रूप से टूटने लगीं। परिजनों का आरोप है कि किसी भी स्तर के अधिकारी ने इस संवेदनशील मामले पर खुलकर स्थिति स्पष्ट नहीं की। ऊपर बैठे अफसरों के दखल पर एफआईआर दर्ज
परिजनों ने कहा- न तो समय से एफआईआर दर्ज की गई, न ही यह बताया गया कि आरोपी टीचर को अरेस्ट क्यों नहीं किया गया। जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एक सप्ताह बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। एसपी साउथ दिनेश कुमार ने बताया- मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही टीचर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ———————— ये भी पढ़ें… युवती की गर्दन पर चाकू रखकर सिरफिरे ने बनाया बंधक:बोला- एक लाख दो, वरना गला काट दूंगा; बिजनौर में 30 मिनट हंगामा बिजनौर में एक सिरफिरे ने दुकान में घुसकर एक लड़की को बंधक बना लिया। उसने लड़की की गर्दन पर चाकू रख दिया और उससे एक लाख रुपए की मांग करने लगा। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई। पढ़ें पूरी खबर…