सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर FIR:महिला बोली- लोन चुकाने के बाद भी पैसा मांग रहे, पेनल्टी लगाने का आरोप

सहारनपुर की हुसैन बस्ती निवासी नफीसा बेगम पत्नी अतीक ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर Aviom India Housing Finance Pvt. Ltd. के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थीया का कहना है कि उन्होंने अपने मकान के मूल दस्तावेज जमा कराकर 3 लाख रुपए का लोन लिया था। जिसकी राशि वह पूरा चुका चुकी हैं, इसके बावजूद कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अवैध पेनल्टी, गलत बकाया दिखाने, और मूल दस्तावेज वापस न करने की कोशिश की जा रही है। नफीसा बेगम के अनुसार, उनका मकान न्यू डिफेंस कॉलोनी में हैं। मकान का बैनामा रखकर कंपनी ने 3 तीन लाख रुपए का लोन लिया था। इसमें से 99,190 रुपए किस्तों में 3,16,000 रुपए नगद भुगतान किए जा चुके हैं। पीड़िता के मुताबिक, उसने पूरी राशि जमा कर दी है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के कर्मचारी 1,608 रुपए को बाउंस एवं पेनल्टी दिखाकर बार-बार वसूली कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका लोन अभी पूरा नहीं हुआ। पीड़िता जब अपने मकान के मूल दस्तावेज मांगने कंपनी के कार्यालय पहुंची, जो पारस बिल्डिंग, प्रथम तल, शारदा नगर चौक, थाना कुतुबशेर स्थित है। तो उन्हें बताया गया कि लोन अभी पूरा नहीं हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी जानबूझकर गलत बकाया दिखाकर दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उनके पास सभी भुगतान की रसीदें और जमा किए गए पैसे का वीडियो प्रमाण भी मौजूद है। पीड़ित ने Aviom India Housing Finance Pvt. Ltd.कंपनी के कर्मचारियों शाखा प्रबंधक, मोहित (कैशियर), दिनेश (हेड), अनुज (लोनकर्ता), राकेश और जनरल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नफीसा बेगम ने आरोप लगाया है कि ये सभी मिलकर उनसे गलत तरीके से पैसे की मांग कर रहे हैं और दस्तावेज लौटाने से इनकार कर रहे हैं।