सहारनपुर में बाइक-ट्रॉली की टक्कर में युवक की मौत:अंबेहटा के नकुड़ बाईपास पर हुआ हादसा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज़ा

नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के अम्बेहटा में सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। नकुड़ रोड पर गैलेक्सी गार्डन के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अम्बेहटा चौकी इंचार्ज नीरज कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बाइक सवार को नकुड सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र अशोक भार्गव निवासी मोहल्ला चौधरीयान के रूप में हुई है। पुलिस ने है। इसके साथ ही, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।