सहारनपुर में 184 दिन यानी 6 महीने बाद स्क्रैप कारोबारी का सड़ा-गला शव कब्र से बाहर निकाला गया। इस दौरान एसडीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, 31 मई को स्क्रैप कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बावजूद घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफना दिया था। 26 दिन बाद कारोबारी की बेटी ने अपने चाचा को बताया कि उसकी मां का किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर चल रहा है। इसी के चलते मां ने पिता को जहर देकर मार दिया। इसके बाद कारोबारी के घरवाले डीएम ऑफिस पहुंचे। वहां एप्लिकेशन देकर कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला गया। मामला थाना देहात कोतवाली का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 26 दिन बाद बेटी ने चाचा को बताई पूरी कहानी
साधु विहार कॉलोनी में रहने वाले सलमान स्क्रैप का कारोबार करता था। 31 मई को सलमान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस समय उसके शरीर का रंग नीला पड़ गया था। घरवालों ने बिना एफआईआर कराए रिश्तेदारों के साथ मिलकर शव को दफना दिया था। इस घटना के करीब 26 दिन बाद सलमान की 13 साल की बेटी अलना अपने चाचा सरफराज के पास पहुंची। उसने चाचा को बताया कि उसकी मम्मी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है। इसी वजह से मम्मी-पापा के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। मम्मी ने पापा को जहर देकर मार दिया। इसकी वजह से पापा के शरीर का रंग नीला पड़ गया था। परिजनों ने प्रशासन से पोस्टमॉर्टम कराने की गुहार लगाई
इसके बाद सलमान के भाई और उसकी बेटी डीएम ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने एप्लिकेशन देकर कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंप दी। लगभग 184 दिन यानी छह महीने बाद, एसडीएम सदर सुबोध कुमार के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। इस दौरान एसडीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सरफराज बोले- जल्दबाजी में शव दफनाया गया था
कारोबारी के भाई सरफराज ने कहा- सलमान की पत्नी ने ही उसे जहर देकर मार डाला। उस समय मामले को सामान्य मौत बताकर शव को जल्दबाजी में दफना दिया गया था। सलमान की पत्नी के पहले भी अवैध संबंध रह चुके हैं। इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ता जा रहा था। सलमान की शादी को 14 साल हो चुके थे और उसके 4 बच्चे हैं। मौत वाले दिन भी परिस्थितियां सामान्य नहीं थीं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया- मृतक के भाई ने पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————– ये खबर भी पढ़ें- फौजी को दरोगा ने पीट-पीट कर मार डाला, स्कॉर्पियो ओवरटेक करने पर हुआ झगड़ा प्रयागराज में सेना के एक जवान को दरोगा और उसके साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। स्कॉर्पियो ओवरटेक करने को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दरोगा और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से सेना के जवान को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…