सहाराश्री की पत्नी को SIR के लिए तलाश रहा BLO:लखनऊ की सहारा सिटी में नहीं मिलीं तो तंग आकर 19 फॉर्म दीवार में चिपकाए

सहाराश्री सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय, भाई सहित परिवार के सदस्यों का नाम लखनऊ की वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा। सहारा सिटी में चल रहे SIR में जब BLO टीमें वेरिफिकेशन के लिए पहुंचीं तो उन्हें एक भी मतदाता नहीं मिला। यहां 19 वोटर्स हैं। इनमें सुब्रत रॉय के परिवार के चार सदस्य हैं। सहारा इंडिया समूह के संस्थापक की पत्नी स्वप्ना रॉय सहित सभी 19 लोगों के SIR फॉर्म BLO ने सीधे दीवारों पर चस्पा कर दिए। दरअसल, नगर निगम ने 6 अक्टूबर को सहारा सिटी को सील कर दिया था। इसके बाद से यहां कोई नहीं रहता। दो दिन पहले 22 नवंबर को स्वप्ना राय ने अपनी गृहस्थी का सामान बाहर निकलवा लिया था। दावा करने के लिए भेजा जाएगा नोटिस BLO राजेश ने बताया, ‘जिनको फॉर्म मिला है, अगर वह भर कर दे देंगे तो साइट पर डाल दिया जाएगा। एक नोटिस भी दिया जाएगा कि आप इसपर अपना दावा करें। लेकिन अगर दावा नहीं होता तो नाम हटा दिया जाएगा। हालांकि, सहारा शहर की सीलिंग हो चुकी है, यहां पर कोई नहीं रहता है। ऐसे में उस पते से नाम कटना तय है। अभी इसके लिए एक नोटिस भी दिया जाएगा। प्रक्रिया के तहत हम लोग एड्रेस पर जा रहे हैं। वहां मौके पर पहुंचे तो गार्डों ने सीलिंग के चलते अंदर नहीं जाने दिया। दो बार जा चुके हैं। उस एड्रेस पर कोई मिला नहीं।’ सहारा सिटी के वोटर लिस्ट में मालिकों और अधिकारियों के नाम सहारा सिटी की वोटर लिस्ट में स्वप्ना रॉय, सुशांतो रॉय, मौसमी रॉय, जयव्रत रॉय के अलावा सम्राट नियोगी, तृषा नियोगी, सुदीप नियोगी, आनंद बालिया, तारा पंथी, मनीषा भट्टाचार्य, कैहर सिंह, प्रकाश पंथी, सत्यानंद भट्टाचार्य, राम प्रसाद पंथी, हरि प्रसाद पंथी आदि के नाम हैं। इन 19 वोटर्स के रसूख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब एक दशक पहले तक हर पार्टी की टॉप लीडरशिप यहां पहुंचती थी। हाई सिक्योरिटी वाले इस शहर में देश के तमाम बड़े लीडर्स आकर ठहरते थे। 22 नवंबर को स्वप्ना ने गृहस्थी का सामान निकाला सहारा सिटी सील होने के बाद स्वप्ना रॉय ने गृहस्थी के सारे सामान 22 नवम्बर को निकलवा लिए। नगर निगम की अनुमति के बाद उन्होंने अपने सामान पैक करवाए। इन सामानों को 6 गाड़ियों में भरकर ले जाया गया। 6 अक्टूबर को नगर निगम ने सहारा सिटी को सील किया था। इसके बाद सहाराश्री की पत्नी ने शहर छोड़ दिया था। निगम प्रशासन ने कराई वीडियोग्राफी स्वप्ना रॉय के सामान बाहर निकलवाने के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने वीडियोग्राफी की। बाहर निकाले जाने वाले सामान की सूची भी तैयार की गई। रिकॉर्ड में इसकी एंट्री की गई। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, इससे पहले भी यहां से सामान निकाला जा चुका है। ——————————————— सहारा सिटी से जुड़ी ये खबरें पढ़िए… लखनऊ नगर निगम ने सील किया सहारा शहर:सुब्रतो कोठी और स्वप्ना कुटी पर जड़ा ताला, सहारा प्रबंधन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा लखनऊ नगर निगम ने अल्टीमेटम खत्म होने के बाद आज सुबह 11:30 बजे सहारा शहर की सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। 5 घंटे से अधिक समय तक चली सीलिंग में 170 एकड़ में फैले सहारा शहर और सुब्रत रॉय की कोठी सील कर दिया। अंदर रहने वाले कर्मचारियों और सिक्योरिटी टीम के लोगों को बाहर निकाला। (पूरी खबर पढ़िए) लखनऊ में व्हाइट हाउस जैसी हवेली, सचिन-कोहली प्रैक्टिस करते:अमिताभ-ऐश्वर्या ने परफॉर्म किया; सुब्रत रॉय का साम्राज्य अब वीरान लखनऊ में 170 एकड़ में फैला सुब्रत राय का साम्राज्य अब वीरान हो चुका है। नगर निगम के एक्शन के बाद कर्मचारी, सहारा श्री के रिश्तेदार, परिवार के लोग भी घर-बार छोड़कर जा चुके हैं। सहारा शहर का एक दौर था। जब यहां सेलिब्रिटीज का मजमा लगता था। बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन पार्टी किया करते थे। सबके लिए आलीशान सुविधाएं थीं। (पूरी खबर पढ़िए)