हरदोई में मंगलवार को सांड के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। सांड दौड़ता हुआ भीड़ के झुंड में घुस गया। उसने सींग में फंसाकर लोगों को उठा-उठाकर पटका। सांड के हमले में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सांड के हमले में 9 लोग घायल हो गए। घायल राहगीरों के कपड़े फट गए। लोग लहूलुहान हो गए। सांड ने करीब 4 घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। वन विभाग की टीम के साथ मिलकर ग्रामीणों ने 8 घंटे बाद सांड को पकड़ा। उसे चारो ओर से घेरकर ट्रैक्टर के पहियों के नीचे दबा दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद सांड ने दम तोड़ दिया। घटना हरियावां थाना क्षेत्र की है। अब मामला विस्तार से… मंगलवार सुबह 6 बजे एक सांड हरियावां से कुरसेली तिराहे की ओर भागता हुआ आया। वह राहगीरों के बीच घुस गया। अपनी सींग से लोगों को उठा- उठा कर पटकने लगा। लोगों को सींग घोंपकर घायल कर दिया। इस हमले में हरियावां के रहने वाले मझले अवस्थी (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जतुली गांव के रहने वाले रामदयाल (60) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमले के बाद गांव की ओर भागा सांड वहीं, आदेश श्रीवास्तव (40) भी सांड के हमले में बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उनके कपड़ों के चीथड़े हो गए। शरीर से लगातार खून बहता रहा। वो 15 मिनट तक सड़क पर पड़े कराहते रहें। सांड ने श्याम लखन, नन्हे मिश्रा और बबलू मिश्रा पर भी हमला बोला। सभी घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। राहगीरों पर हमले के बाद सांड उतरा गांव की ओर भागा। यहां उसने 3 युवकों पर हमला किया। इसमें प्रभु गुप्ता, सीताराम गुप्ता, मिश्री लाल कहरी शामिल हैं। इसके अलावा जतुली गांव के सूरज (55) और सुमिता (18) घायल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब पढ़िए, कैसे पकड़ा गया सांड
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवारा सांड को पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद पशु चिकित्सा, वन विभाग और स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ा। पशु चिकित्सा और वन विभाग ने पहले सांड को बेहोशी का इंजेक्शन देने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से 4-5 ट्रैक्टर बुलाए गए। सांड को चारों ओर से ट्रैक्टर से घेर लिया गया। उसे पहियों के नीचे दबा दिया। सांड के घायल होने के बाद उसे इंजेक्शन दिया गया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सांड ने बेकाबू होकर कई लोगों को टक्कर मारी। घटना में घायल हुए लोगों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें दो की मौत हो गई। मामले की सूचना पशु चिकित्सा विभाग को भी दी गई थी। सांड की मौत पेड़ से टकराने से हुई है। पहले भी सांड ले चुका है लोगों की जान…
हरदोई में सांड के हमले से किसान की मौत, 68 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महितापुर गांव में सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। सर्वाधार पांडेय (68) शुक्रवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह सांड को वहां से भगाया। परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी हरपालपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पढें पूरी खबर… मेरठ में खेत में चारा काट रहे लोगों पर सांड का हमला, एक मजदूर की मौत मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के बराल-परतापुर गांव में बुधवार दोपहर एक बेकाबू सांड ने खेत में चारा काट रहे चार लोगों पर हमला कर दिया। सांड के हमले में मजदूर दलबीर सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महरौली निवासी एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर… सांड ने युवक को 20 मिनट तक सींगों पर उठाकर घुमाया, फिर पटका मेरठ के सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक सांड ने युवक को सींगों पर उठाकर करीब 20 मिनट तक घुमाया। घटना मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव गोटका की है। पीड़ित कुलदीप ने बताया कि वह सरधना नगर में एक फैक्ट्री मालिक का ड्राइवर है। रात को जब वह बस स्टैंड से उतरकर गांव की ओर जा रहा था, तब खेत से एक सांड निकला। सांड ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद सांड ने उसकी पिंडली में सींग घुसा दिया और उसे उठाकर लगभग 20 मिनट तक घुमाता रहा। पढ़ें पूरी खबर…
————————————— ये खबर भी पढ़ें…
नींद की 29 गोलियां खाकर महिला मैनेजर का सुसाइड अटेंप्ट:बोलीं- 12 लाख के गहने चोरी हुए, थाना इंचार्ज और दरोगा ने टॉर्चर किया प्रयागराज में एक निजी फाइनेंस कंपनी की महिला ब्रांच मैनेजर ने पुलिस पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए सुसाइड की कोशिश की। उसके एक साथ नींद की 29 गोलियां खा ली। अब महिला की हालत गंभीर है, ICU में इलाज चल रहा है। सुसाइड की कोशिश से पहले महिला ने वीडियो बनाया, 1 पेज का नोट लिखा। इसमें आरोप लगाया कि 12 लाख की सारी ज्वेलरी चोरी होने के 5 दिन बाद पुलिस ने FIR किया। अश्विनी सर (फाफामऊ थाना इंचार्ज) और प्रमोद सर (सब इंस्पेक्टर) ने मुझे टॉर्चर किया। जिससे परेशान होकर मैं जान दे रही हूं। मम्मी-पापा मेरे लिए परेशान मत होना। पीड़ित अभ्या पांडेय गोरखपुर में बरगदवा की रहने वाली हैं। गोरखपुर में ही इनकी शादी हुई है। पति प्राइवेट जॉब करते हैं। अभ्या दो साल से प्रयागराज के फाफामऊ में रहकर अरोहन फाइनेंस कंपनी में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पढ़ें पूरी खबर…