जौनपुर में बच्चा चोरी के शक में दो साधुओं को गिरा-गिराकर पीटा। बीच सड़क पर थप्पड़ मारे गए, लात-घूंसे बरसाए और रॉड से मारा। इतना ही नहीं, नाले में भी धकेल दिया। साधु हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे। वो कह रहे कि हम बच्चा चोर नहीं हैं, लेकिन दोनों नाबालिग हमलावर उन्हें पीटते रहे। साधुओं को पीटता देखकर 100 से अधिक लोग जुट गए। उन्होंने साधुओं को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि दोनों साधु सड़क से गुजर रहे थे, तभी एक बच्ची उन्हें देखकर डर गई। दोनों साधु बच्ची के पास पहुंचकर उससे बात करने लगे। बस इसी बात पर लोगों ने उन्हें पीट दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों युवक फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिगों समेत 4 लोगों के खिलाफ कोतवाली में FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार दोपहर 2 बजे शहर के जहांगीराबाद वार्ड में हुई। साधुओं से मारपीट की 3 तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला— हरदोई के रहने वाले हैं साधु साधुओं की पहचान हरदोई के रहने वाले विवेक महावत (25) और रमरित महावत (32) के रूप में हुई है। दोनों घूम-घूमकर भिक्षा मांगते हैं। हमलावरों की पहचान उमरपुर निवासी विनोद सोनकर और प्रिंस सोनकर के रूप में हुई है। ASP सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया- वायरल वीडियो के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। —————————————- ये खबर भी पढ़िए… फर्जी IAS के 24 बॉडीगार्ड, दिनभर सलामी देते:बिहार का ठेकेदार बोला- बहन की बेटी बताकर होटल में गर्लफ्रेंड संग बिताई रात गोरखपुर में फर्जी IAS ललित किशोर उर्फ गौरव के पकड़े जाने के बाद हर दिन उसके नए कारनामे सामने आ रहे हैं। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के बाद बिहार मोकामा के ठेकेदार माधव मुकुंद बार-बार गौरव को याद कर खुद को कोसते हैं। पढ़िए पूरी खबर…